Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ई-कॉमर्स कंपनियों के कारोबार में आई काफी तेजी कंपनियों ने तेज की अपनी हायरिंग
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

ई-कॉमर्स कंपनियों के कारोबार में आई काफी तेजी कंपनियों ने तेज की अपनी हायरिंग

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images (1)

पिछले साल कोरोना के हमले के बाद से ई-कॉमर्स कंपनियों के कारोबार में काफी तेजी देखी गई है. अपने बढ़ते कामकाज को देखते हुए उन्हें अपनी टीम को मजबूत करने की जरूरत महसूस हो रही है.

यही वजह है कि ये कंपनियां लगातार हायरिंग कर रही हैं. हान डिजिटल के मुताबिक ई-कॉमर्स के टेक्नोलॉजी सेगमेंट में पिछले साल की तुलना में एक्टिव जॉब की संख्या 27 फीसदी बढ़ी है. इनमें से 15 फीसदी रिप्लेसमेंट और बाकी नई नौकरियां हैं.

इस हिसाब से कर्मचारियों को दिए जाने वाले वेतन में भी बढ़ोतरी हुई है. इंडस्ट्री में 15 से 30 फीसदी के बीच वेतन में बढ़ोतरी हुई है. ऑफर पैकेज में ज्वाइनिंग, रिटेंसन बोनस और अप स्किल ऑप्शन में भी दिए जा रहे हैं.

हालांकि ई-कॉमर्स के गैर आईटी जॉब में सैलरी में 10 से 20 फीसदी ही बढ़ोतरी हुई है. हालांकि ई-कॉमर्स में भर्तियां हो रही हैं और नए टैलेंट की मांग भी बढ़ी हुई है.

हान डिजिटल के मुताबिक इस साल ई-कॉमर्स में 25 से 30 हजार नए लोगों की भर्तियां हो सकती हैं. दरअसल प्रोडक्ट डेवलपमेंट आउटसोर्सिंग का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है. नए ई-कॉमर्स सॉल्यूशन पर भी यहां काफी होता है. लिहाजा ई-कॉमर्स के आईटी सेगमेंट में टैलेंट की जरूर बढ़ती जा रही है.

यही वजह है कि ई-कॉमर्स के आईटी सेगमेंट में हायरिंग के साथ वेतन भी बढ़ता जा रहा है. इंडस्ट्री के एक सूत्र के मुताबिक कोरोना के बाद मैनेजमेंट इनफॉरमेशन स्पेशलिस्ट की मांग में 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जहां तक गैर आईटी सेगमेंट का सवाल है तो डिलीवरी ब्वॉय, पिकर्स, पैकर्स और लोडर्स की भर्तियों में भी 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना से अनाथ हुए बच्चों योगी सरकार जल्द ही प्रदेश में लाएगी एक नई कार्ययोजना
Next: आज 24 मई पंचांग से जानें क्या है आज ग्रहों की चाल। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.