Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सुहाना खान की ड्रेस के प्राइज जान कर रह जायेंगे हैरान आइये जानते है सुहाना ड्रेस पर कितना करती है खर्च
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

सुहाना खान की ड्रेस के प्राइज जान कर रह जायेंगे हैरान आइये जानते है सुहाना ड्रेस पर कितना करती है खर्च

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
pic

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी उन स्टार डॉटर्स में शुमार हैं जिनके चर्चे उनके बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही मशहूर हैं. सुहाना अपनी खूबसूरती के साथ साथ अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं.

आज हम आपको सुहाना की वारड्रोब से उनकी कुछ बेहद कीमती ड्रेसेस दिखाने जा रहे हैं. सुहाना की इस ड्रेस की कीमत जानकर आपको होश फाख्ता हो जाएंगे. तो देर किस बात कि देखने के लिए रुख कीजिए आगे की स्लाइड्स का…

मुंबई में अर्थ रेस्तरां जिसे गौरी खान ने डिजाइन किया था उसकी ग्रैंड ओपनिंग में जब सुहाना खान अपने पापा शाहरुख के साथ ऑरेंज कलर की इस वन पीस ड्रेस में पहुंची तो पहली बार अपनी हॉटनेस और ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में आईं.

ऐसे में सुहाना की इस ड्रेस और लुक के चर्चे आज भी खूब होते हैं. सुहाना ने इस दौरान डिजाइनर Herve Leger की बैंडेज ड्रेस पहनी हुई थी. इस ड्रेस के प्राइज टैग की बात करें तो इसकी कीमत 60,000 रुपए है.

बात करें सुहाना की दूसरी ड्रेस की तो ये है ग्लैमरस ऑफ शॉल्डर सिल्वर वन पीस ड्रेस जिसे मोनिशा जयसिंह ने डिजाइन किया है. सुहाना का ये लुक उनकी फेयरवेल पार्टी का है. इस लुक को पूरा करने के लिए सुहाना ने हाई हील्स पहनी थी. सुहाना के वारड्रोव में ये ड्रेस सबसे महंगी ड्रेसेस में शुमार है.

अपने परिवार के साथ एक नए साल की पार्टी में सुहाना खान ने एक आकर्षक ब्लैक ड्रैगन बालमैन ड्रेस पहनी थी और इसे गोल्डन हील्स के साथ पेयर किया था.

इस खूबसूरत ड्रेस की कीमत 2.17 लाख रुपये थी. इस पोशाक में सुनहरे कढ़ाई के साथ एक ड्रैगन तैयार किया गया है और इसमें एक बॉडीकॉन फिट है. इस ड्रेस की कीमत सुनकर हर किसी के होश उड़ जाते हैं.

डिजाइनर ब्रांड कार्ल लेगरफेल्ड के एक महंगे ब्लैक जैकेट के साथ एलेक्जेंड्रा वोंग स्वेटपैंट और क्रॉप टॉप वाले इस लुक में सुहाना को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. इस कैजुअल जैकेट की कीमत करीब 25,000 रुपये है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिल बोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने जीता फैंस का दिल
Next: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर का आधार: मुख्यमंत्री

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.