Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर का आधार: मुख्यमंत्री
  • देश
  • मुख्य समाचार

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर का आधार: मुख्यमंत्री

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सी0एच0सी0) तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पी0एच0सी0) ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर का आधार हैं। राज्य सरकार ने विगत 04 वर्षाें में प्रत्येक स्तर के मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ बनाया है। उन्होंने सभी जनपदों के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मैनपावर एवं दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता, मेडिकल उपकरणों की क्रियाशीलता तथा स्वास्थ्य केन्द्र परिसर की स्वच्छता और रंगाई-पुताई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में व्यापक स्तर पर आॅक्सीजन संयंत्र स्थापित कराये जा रहे हैं। इस कार्य में केन्द्र सरकार के भरपूर सहयोग के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों का भी महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सांसद, विधायक आदि जनप्रतिनिधियों से एक सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 को गोद लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधिगण गोद लिये हुए अपने सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 का नियमित भ्रमण कर वहां पर राज्य सरकार द्वारा कराये गये सृदढ़ीकरण कार्य के सम्बन्ध में अपना फीडबैक दें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनप्रतिनिधिगण से सम्पर्क और समन्वय स्थापित कर उनके गोद लिये हुए सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखे। यदि जनप्रतिनिधिगण को गोद लिये हुए सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 में कोई सहयोग की आवश्यकता महसूस हो तो वह सहयोग कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में ‘आॅपरेशन कायाकल्प’ की तर्ज पर स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में भी अभियान चलाकर व्यवस्था सुदृढ़ की जानी चाहिए। जिस प्रकार से ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के माध्यम से जन सहयोग से प्राथमिक विद्यालयों में व्यापक स्तर पर आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था कर प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने का कार्य किया गया है, इसी प्रकार सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था तथा रखरखाव को बेहतर बनाया जाना चाहिए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सुहाना खान की ड्रेस के प्राइज जान कर रह जायेंगे हैरान आइये जानते है सुहाना ड्रेस पर कितना करती है खर्च
Next: मुख्यमंत्री का जनपद गोण्डा भ्रमण मुख्यमंत्री ने देवीपाटन मण्डल के कोविड प्रबन्धन कार्यांे की समीक्षा की

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 hour ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 hour ago 0
| ReviewNews by AF themes.