Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजधानी लखनऊ में सीवेज के पानी में कोरोना मिलने पर मचा हड़कंप
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

राजधानी लखनऊ में सीवेज के पानी में कोरोना मिलने पर मचा हड़कंप

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
corona-in-water

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के तीन हजार ताजा मामले सामने आए है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक. सूबे में आज 3957 नए कोरोना केस मिले. 24 घंटे में 163 लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हो गई.

कुल 10,441 लोगों को आज अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया. राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या 69,828 हो गई है. संक्रमण की वजह से अब तक कुल 19,519 लोगों की मौत दर्ज की गई है. 15,88,161 मरीजों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है.

इधर, राजधानी लखनऊ में सीवेज के पानी में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है. लखनऊ के पीजीआई (ने पानी के सैंपल की जांच की. जिसके बाद पानी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है.

पीजीआई माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. उज्ज्वला घोषाल ने बताया कि आईसीएमआर-डब्लूएचओ द्वारा देश में सीवेज सैंपलिंग शुरू की गई. इसमें यूपी में भी सीवेज के नमूने लिए गए है.

एसजीपीआई लैब में आये सीवेज सैंपल के पानी में वायरस की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि लखनऊ में खदरा के रूकपुर, घंटाघर व मछली मोहाल के ड्रेनेज से सीवेज सैंपल लिए गए थे. यह वह स्थान है जहां पूरे मोहल्ले का सीवेज एक स्थान पर गिरता है.

19 मई को इस सैंपल की जांच की गई तो रूकपुर खदरा के सीवेज के सैंपल में कोरोना वायरस पाया गया है. पूरी स्थिति से आईसीएमआर और डब्ल्यूएचओ को अवगत करा दिया गया है. घोषाल ने बताया कि अभी यह प्राथमिक अध्ययन है. भविष्य में इस पर विस्तार से अध्ययन किया जाएगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्य कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए सभी जिलों में बूथ स्थापित करने के योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश
Next: बॉलीवुड अभिनेत्री राइमा सेन का बोल्ड अंदाज़ खूब हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल देखे फोटो। ….

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.