Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राज्य कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए सभी जिलों में बूथ स्थापित करने के योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राज्य कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए सभी जिलों में बूथ स्थापित करने के योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (14)

कोरोना की तीसरी लहर को नियंत्रित करने में जुटी उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों और राज्य कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला किया है. इसके तहत शिक्षकों और राज्य कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाएगी.

राज्य कर्मियों के लिए जिला मुख्यालय से लेकर विकासखंड स्तर तक अलग से बूथ की व्यवस्था की जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश देते हुए कहा है कि राज्य कर्मचारियों की टीकाकरण के लिए सभी जिलों में बूथ स्थापित किए जाएंगे. इन्हें जिला, तहसील और विकासखंड मुख्यालय स्तर पर संचालित किया जाएगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अध्यापकों के टीकाकरण के काम को भी आगे बढ़ाए जाने का निर्देश दिया है. इसके लिए हर जिले में जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों को केंद्र बिंदु बनाकर भी काम किया जाएगा. इसी तरह एक जून से 18 से 44 साल आयुवर्ग के लिए सभी जिलों में टीकाकरण शुरू हो जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 45 साल से ऊपर वालों के लोगों का केंद्र सरकार की तरफ से निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है. राज्य सरकार अपने संसाधनों से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का निशुल्क टीकाकरण करवा रही है.

फ़िलहाल 24 मई को प्रदेश में रिकॉर्ड टीकाकरण किया गया. सोमवार को एक दिन में 279167 लोगों का टीकाकरण किया गया. प्रदेश में अब तक कुल 16541468 का टीकाकरण किया गया है. जिसमें 13178133 को पहली डोज और 3363335 को दूसरी डोज दी गई है.

टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि फ़िलहाल प्रदेश में तीन कंपनियों की वैक्सीन उपलब्ध है. जल्द ही अन्य कंपनियों की वैक्सीन की उपलब्धता भी होगी.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी लोगों के लिए वैक्सीन की उपलबधता सुनिश्चित कराने के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस सम्बन्ध में प्रयास की जरुरत है कि ज्यादा से ज्यादा कंपनियां इसमें प्रतिभाग करें

Post navigation

Previous: कोरोना की थर्ड वेव से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कसी कमर
Next: राजधानी लखनऊ में सीवेज के पानी में कोरोना मिलने पर मचा हड़कंप

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.