Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश इन जिलों में जून से हट सकता है कोरोना कर्फ्यू जाने। ….
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश इन जिलों में जून से हट सकता है कोरोना कर्फ्यू जाने। ….

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (6)

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उन जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटाने पर विचार कर रही है जहां रिकवरी रेट ज्यादा है और नए मामले बहुत कम मिल रहे हैं. हालांकि जिन जिलों में अभी भी 100 से ज्यादा केस आ रहे हैं वहां कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी जाएगी.

साथ ही पाबंदियां पहले की तरह ही जारी रहेंगी. जिन जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटेगा, वहां भी रात्रिकालीन कर्फ्यू और साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी. रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम 9 के साथ होने वाली बैठक में ढील को लेकर फैसला हो सकता है.

गौरतलब है कि हमीरपुर जिले में पिछले 24 घंटे में एक भी नए केस सामने नहीं आए, जबकि 19 जिले ऐसे हैं, जहां संक्रमण के मामले सिंगल डिजिट में है. राजधानी लखनऊ सहित पांच जिले ऐसे हैं जहां अभी रोजाना 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं.

जबकि बाकी के 50 जिलों में संक्रम की दर 100 से कम यानी डबल डिजिट में है. लिहाजा कम संक्रमण दर वाले जिलों के जिलाधिकारियों को कोरोना कर्फ्यू हटाने की छूट दी जा सकती है.

अनलॉक प्रक्रिया को लेकर बनी सहमतिमिल रही जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शनिवार को हुई टीम-9 की बैठक में प्रदेश के हालत पर चर्चा के दौरान इस पर सहमति बन गई है.

इसके आधार पर ही कोरोना कर्फ्यू से प्रदेशवासियों को राहत दिया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि बाजारों को एक साथ खोलने की बजाए इस तरह खोलने की योजना है कि एकदम से भीड़ न बढ़े और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन होता रहे.

दरअसल प्रदेश में तेजी से घट रही संक्रमण रेट को देखते हुए सरकार जनता को राहत देने के मूड में है. जानकारी के मुताबिक कपड़े की दुकान, वैवाहिक वस्तुओं की दुकान, निर्माण से जुड़ी सामग्री की दुकान, 50 प्रतिशत कर्मी क्षमता के साथ बड़ी दुकान या रेस्टोरेंट को खोलने की अनुमति दी जा सकती है.

हालांकि शॉपिंग मॉल, फिल्म थिएटर, सैलून व सभी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम पर रोक बनी रहेगी. इसी तरह कंटेनमेट जोन की सभी दुकानों को बंद रखा जाएगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का सीएम योगी ने लिया फैसला
Next: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में इस हफ्ते में होगी भारी बारिश। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.