Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का सीएम योगी ने लिया फैसला
  • देश
  • मेन स्लाइड

कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का सीएम योगी ने लिया फैसला

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
pic

दुनिया भर में प्रेस की आजादी को सम्मान देने और उसके महत्व को रेखांकित करने के लिए 30 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर एक बड़ा ऐलान किया.

सीएम योगी ने बड़ी पहल करते हुए कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया हैं. सीएम के निर्देश के बाद सूचना विभाग दिवंगत पत्रकारों का ब्यौरा जुटाने में लग गया है. जिससे जल्द से जल्द सहायता प्रदान की जा सकें. यह जानकारी सीएम योगी के मीडिया सलाहकार सचिव मृत्युंजय कुमार ने ट्विट कर दी.

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सीएम योगी ने कोरोना के शिकार दिवंगत पत्रकारों के परिवारों के लिए 10 लाख की आर्थिक सहायता के निर्देश दिए

— Mrityunjay Kumar (@MrityunjayUP) May 30, 2021

बता दें कि कोरोना काल में कवरेज के दौरान कई पत्रकार कोरोना से संक्रमित हो गए थे और कईयों का निधन हो गया. ऐसे में उनके परिजनों के सामने भरण-पोषण की मुश्किल आ गई है.

इसे देखते हुए योगी सरकार ने दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने का फैसला किया है. इससे पहले योगी सरकार ने कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों के संरक्षण और उनकी देखभाल के लिए एक विशेष योजना को लागू करने का निर्णय लिया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी सरकार ऐसे बच्चों के वयस्क होने तक 4000 रुपये प्रति माह वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगी, ये सहायता उनके केयरटेकर को दी जाएगी. वहीं, 10 साल से कम आयु के ऐसे बच्चे जिनका कोई केयरटेकर नहीं है, उनके आवास की व्यवस्था बाल गृह में की जाएगी, जिसका ख़र्च सरकार उठाएगी.

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ कोरोना कर्फ्यू हटाने पर टीम 9 के साथ बैठक में लेगी अंतिम फैसला
Next: उत्तर प्रदेश इन जिलों में जून से हट सकता है कोरोना कर्फ्यू जाने। ….

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.