Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में इस हफ्ते में होगी भारी बारिश। ….
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में इस हफ्ते में होगी भारी बारिश। ….

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
navbharat-times

बढ़ते तापमान और गर्मी के लिहाज़ से अगले कुछ दिन लोगों के लिए राहत वाले हो सकते हैं क्योंकि भारतीय मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन गरज चमक के साथ बारिश या हल्की बारिश तो हो ही सकती है.

राष्ट्रीय राजधानी के आसमान में इस पूरे हफ्ते बादल छाए रहने की भी भविष्यवाणी की गई है. वहीं, इस पूरे हफ्ते तापमान 40 डिग्री से कम ही रहने की संभावना विभाग ने ज़ाहिर करते हुए यह भी कहा है कि मौसम में यह बदलाव एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिखेगा, जिसके चलते सोमवार और मंगलवार को बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग की मानें तो बुधवार तक दिल्ली और सफदरजंग के ज़्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जबकि न्यूनतम 26-28 के बीच.

4 जून को तापमान 40 डिग्री का आंकड़ा छू सकता है. इससे पहले तक इससे कम ही रहने की भविष्यवाणी की गई है. मौसम में बदलाव को लेकर भी मौसम विभाग ने कुछ और बातें भी बताई हैं.

कैसा रहेगा हफ्ते भर मौसम?एक पूरे सप्ताह के पूर्वानुमान को प्रकाशित करते हुए विभाग ने कहा कि सोमवार और मंगलवार को गरज के साथ बारिश होगी जबकि बुधवार को सामान्य तौर पर आसमान में बादल रहेंगे

और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी होगी. गुरुवार को गरज, चमक के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है तो शुक्रवार को बारिश न होने लेकिन बादल रहने की भविष्यवाणी है.

दिल्‍ली के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी इस दौरान बारिश के आसार हैं. रीजनल वेदर फोरकास्टिंग सेंटर की मानें तो हरियाणा के सोनीपत, नूह, मानेसर, होडल, जींद, भिवानी, रोहतक समेत उत्‍तर प्रदेश के बरसाना

नंदगांव, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, रामपुर, अतरौली, हाथरस, संभल, मुरादाबाद, अमरोहा में बारिश हो सकती है. साथ ही, राजस्‍थान के अलवर, कोटपूतली, भरतपुर में भी बरसात की भविष्यवाणी है.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश इन जिलों में जून से हट सकता है कोरोना कर्फ्यू जाने। ….
Next: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.