Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
BeFunky-collage-2020-11-02T223301.909-380x214

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर एक तरफ जहां लोग परेशान हैं, वहीं अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई है. देश के कई शहरों में पिछले एक हफ्ते के दौरान पेट्रोल की कीमत 100 रुपए लीटर से ऊपर पहुंच चुकी है.

वहीं, डीजल के दाम में भी लगातार इजाफा हो रहा है. मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल 104 रुपए लीटर तक पहुंच चुका है. राजस्थान में भी कई शहरों में पेट्रोल के दाम में तेजी आई है

जिसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है सीएम गहलोत ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि कोरोना महामारी के दौर में केंद्र सरकार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है.

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिये पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम पर एक्साइज ड्यूटी कम कर रही है, जिससे राज्यों को हिस्सा मिलता था.

Jaipur Latest News जयपुर की ताजा खबर, CM Ashok Gehlot अशोक गहलोत, Modi govt मोदी सरकार

वहीं, स्पेशल एक्साइज ड्यूटी और एडिशनल एक्साइज ड्यूटी लगाकर अपनी जेब भर रही है. सीएम गहलोत ने कहा कि कोरोनाकाल में आम आदमी अपनी आमदनी कम होने से परेशान है, वहीं केंद्र की मोदी सरकार महंगाई से उसकी मुश्किलें और बढ़ा रही है.

सीएम गहलोत ने अपने ट्वीट के जरिये कहा कि पेट्रोल-डीजल पर मिलने वाले टैक्स से ही केंद्र सरकार की एक तिहाई कमाई हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे समय में जबकि आम लोगों को महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद थी

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर अतिरिक्त टैक्स लगाकर लोगों की परेशानी बढ़ा दी. इस साल के बजट में नया टैक्स लगाने से ट्रांसपोर्टेशन चार्ज बढ़ गए, जिससे ईंधन के दाम में इजाफा हुआ है. यही वजह है कि इससे दूसरी चीजों के दाम भी बढ़ गए हैं और लोग महंगाई से परेशान हो रहे हैं.

Post navigation

Previous: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में इस हफ्ते में होगी भारी बारिश। ….
Next: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लगा लॉकडाउन आंशिक रूप से ढील देने का लिया फैसला

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.