Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बॉलीवुड अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने वैक्सीन लगवाने के लिए खुद को बताया फ्रंटलाइन वर्कर
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

बॉलीवुड अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने वैक्सीन लगवाने के लिए खुद को बताया फ्रंटलाइन वर्कर

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
बॉलीवुड अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने वैक्सीन लगवाने के लिए खुद को बताया फ्रंटलाइन वर्कर

बॉलीवुड एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने एक बयान जारी कर इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने अनुचित तरीकों से कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है. हालांकि ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने महाराष्ट्र बीजेपी के आरोप के बाद रविवार को इस मामले में जांच के आदेश दिया है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि मीरा ने जहां से वैक्सीन लगवाई है, वो सेंटर ‘फ्रंटलाइन वर्कर्स’ के लिए था.

बता दें कि मीरा चोपड़ा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास की कजिन हैं. मीरा ने ठाणे नगर निगम पार्किंग प्लाजा सेंटर में वैक्सीन लगवाई है. टीएमसी के प्रवक्ता और डीएमसी संदीप मालवी ने पत्रकारो को बताया कि ठाणे नगर निगम के कमिश्नर विपिन शर्मा ने डिप्टी मुंसिपल कमिश्नर(हेल्थ) की अध्यक्षता में जांच के आदेश दिए. इस मामले की रिपोर्ट को तीन दिन में जमा करना है.

संदीप मालवी ने आगे कहा कई रिपोर्ट में कहा गया कि मीरा चोपड़ा ने ठाणे के एक सेंटर पर वैक्सीन लगवाई थी. इसके सभी पक्षों के साथ जांच की जाएगी और अगर गलत तरीके से वैक्सीन लगवाई गई है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी.” लेकिन मीरा चोपड़ा ने इन आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है.

My statement on the articles that has been coming out fr my vaccine shot!! pic.twitter.com/wDE70YHsMo

— Meera Choppra (@MeerraChopra) May 30, 2021

मीरा चोपड़ा ने लिखा हम सभी को वैक्सीनेशन करवाना है और हम सभी ऐसा करने के लिए कोशिश बी कर रहे हैं. ठीक इसी तरह मैंने भी उन लोगों से सहायता लेने की कोशिश की, जिन्हें मैं जानती हूं और 1 महीने के बाद मुझे मेरा रजिस्ट्रेशन मिला है. मुझसे बस मेरा आधार कार्ड भेजने के लिए कहा गया था, जो आधार कार्ड सोशल मीडिया पर घूम रहा है वह मेरा नहीं है.

मीरा चोपड़ा ने आगे लिखा आधार कार्ड के जरिए मेरा रजिस्ट्रेशन किया गया है और वहीं मेरा आईडी है, अगर आईडी पर आपका साइन नहीं है तो यह वैद्य नहीं माना जाता है. मैंने भी वो फर्जी आईडी कार्ड देखा है. जब वह ट्विटर पर शेयर किया गया. मैं ऐसी चीजों को बढ़ावा नहीं देती अगर ऐसी कोई आईडी बनी है तो मैं खुद जानना चाहती हूं कि कब और कैसे बनी.?

Post navigation

Previous: आज लखनऊ में दो दिवसीय दौरे पर आ रहे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन राधामोहन सिंह
Next: संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने बोल्ड अवतार में तस्वीरों को किया शेयर

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 months ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.