Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आज लखनऊ में दो दिवसीय दौरे पर आ रहे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन राधामोहन सिंह
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

आज लखनऊ में दो दिवसीय दौरे पर आ रहे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन राधामोहन सिंह

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (11)

उत्तर प्रदेश में इन दिनों जारी सियासी गहमागहमी के बीच आज बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर आ रहे हैं. उनके साथ ही यूपी के प्रभारी राधा मोहन सिंह भी लखनऊ पहुंच रहे हैं.

लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर आज बीजेपी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक भी होनी है. बैठक में बीएल संतोष, राधामोहन सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामिल होंगे.

इशके अलावा इस बैठक में पार्टी के सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष और पार्टी के सभी प्रदेश महामंत्री भी शामिल होंगे. बता दें कि प्रदेश के महामंत्रियों को ही इन क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है इसलिए बैठक में यह भी मौजूद रहेंगे.

हालांकि पार्टी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि बीएल संतोष और राधामोहन सिंह अपने दो दिन के प्रवास के दौरान प्रदेश में कोरोना काल में शुरू की गई हेल्प डेस्क तथा अन्य सेवा कार्यों की समीक्षा करेंगे. साथ ही वे संगठन के विगत कार्यक्रम एवं अभियानों की समीक्षा कर मार्गदर्शन भी करेंगे.

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा आम है कि जल्द ही मंत्रिमंडल में विस्तार हो सकता है. इस चर्चा को और बल तब मिला जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से तकरीबन 52 मिनट तक मुलाकात की.

उसके बाद शनिवार को ही मुख्यमंत्री आवास में सरकार और संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री समेत दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा मौजूद रहे.

वहीं संगठन की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल इस बैठक में शामिल हुए. मुख्यमंत्री आवास पर हुई सरकार और संगठन की समन्वय बैठक के बाद संगठन की आज होने वाली ये बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

हालांकि आज होने वाली संगठन की बैठक को 2022 के चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारी की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है. क्योंकि पंचायत चुनाव के नतीजे पार्टी के पक्ष में नहीं रहे और अब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव होने हैं. ऐसे में पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले इन चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती.

Post navigation

Previous: क्या इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 14 के मैच 17 सितंबर से होंगे शुरू जाने ?
Next: बॉलीवुड अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने वैक्सीन लगवाने के लिए खुद को बताया फ्रंटलाइन वर्कर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.