Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले पिंक बॉल टेस्ट में कई कार्यक्रम होंगे
  • खेल

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले पिंक बॉल टेस्ट में कई कार्यक्रम होंगे

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
uy78yt78t7ty

कोलकाता में भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच ऐतिहासिक डे नाइट टेस्ट मैच शुक्रवार दोपहर को शुरू हो रहा है. इस मैच को यादगार बनाने के लिए बीसीसीआई प्रमुख सौरभ गांगुली ने खास तैयारियां करवाई हैं. मैच के दौरान कुछ रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे. इस मैच के पहले दिन कई पूर्व क्रिकेटर, सेलेब्रिटी और राजनेता मौजूद रहेंगे. इनमें बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सबसे खास नाम है.

ये खास लोग आएंगे मैच देखने
इस मैच को देखने के लिए बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के अनुरोध पर उद्घाटन करने के लिए कोलकाता पहुंच रही हैं. इसके अलावा 19 साल पहले भारत और बांग्लादेश के बीच हुए पहले टेस्ट मैच में शामिल टीम इंडिया के खिलाड़ी भी मैच देखने के लिए आएंगे. वहीं बांग्लादेश क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) बांग्लादेश की उस पहली टेस्ट टीम को सम्मानित करेगा जिसने 2000 में पहली बार भारत का सामना किया था.

ऐसे होगी मैच की शुरुआत
मैच की शुरुआत से पहले आर्मी पैराट्रपर्स के जवान उड़कर ईडन गार्डन्स आएंगे और वे दोनों कप्तानों को पिंक बॉल सौपेंगे. इसके बाद टॉस होगा. फिर राजनीतिज्ञों, खेल दिग्गजों और खचाखच भरे दर्शकों की मौजूदगी में शेख हसीना और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ईडन की घंटी बजाकर मैच की शुरुआत करेंगी.

बहुत उत्साहित हैं गांगुली और फैंस इस मैच को लेकर 
गांगुली ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच का मुआयने करने के बाद मीडिया से बात की जिसमें गांगुली इस ऐतिहासिक दिन के लिए बहुत उत्साहित नजर आए. गांगुली ने बताया कि मैच के शुरुआती चार दिनों के टिकट काफी पहले ही बिक चुके हैं.

चायकाल के दौरान होंगे ये कार्यक्रम
मैच में चायकाल के दौरान 20 मिनट के ब्रेक में खेल हस्तियां कार्ट में बैठकर मैदान का चक्कर लगाएंगी. सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, राहुल द्रविड़,अनिल कुंबले, हर कोई वहां होगा. चायकाल के समय पूर्व कप्तान कार्ट में बैठकर मैदान के चक्कर लगाएंगे. इसी दौरान म्यूजिकल परफॉर्मेस होगा
दिन के आखिर में भी होगा सम्मान समारोह
दिन के आखिर में सम्मान समारोह होगा. इस समारोह में दोनों टीमें, पूर्व कप्तान, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री वहां मौजूद होंगी. रूना लैला, जीत गांगुली अपनी प्रस्तुति देंगे. बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) इस मैच के दौरान ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, विश्व बैडमिंटन चैम्पियन महिला खिलाड़ी पी.वी. सिंधु और छह बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज मैरी कॉम को सम्मानित करेगा.

Post navigation

Previous: कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अधिकारी का कहना, केपीएल तब तक फिर से शुरू नहीं होगा,
Next: टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल गहना वशिष्ठ को पड़ा दिल का दौरा,

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 5 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.