Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आज से शुरू हुए बड़े मंगल जाने पूजा का के है महत्त्व , इस मंत्र का करें जाप
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

आज से शुरू हुए बड़े मंगल जाने पूजा का के है महत्त्व , इस मंत्र का करें जाप

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images (1)

हिंदी पंचांग के अनुसार, आज यानी 1 जून को ज्येष्ठ महीने का प्रथम मंगलवार है. हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं. बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करने से भक्त की मनोकामना पूरी होती है. हिंदू धर्म में हनुमान जी की पूजा का बड़ा महत्त्व है.

पौराणिक कथाओं के अनुसार, हनुमान जी ऐसे देव है जो अभी भी वृथ्वी पर जीवित हैं. वे अपने आराध्य भगवान श्रीराम की आज्ञा का पालन करते हुए आज भी पृथ्वी पर ही जीवित रहते हुए अपने भक्तों का कल्याण करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा से भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं.

हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि हनुमानजी की उपासना सबसे जल्दी फल देने वाली पूजा है. हनुमान जी अपने भक्तों पर बहुत जल्द ही खुश हो जाते हैं. भक्त यदि मंगलवार के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय करें

तो वे हनुमान जी की कृपा बहुत जल्दी प्राप्त कर सकते हैं और उनकी कृपा से वे अपनी किस्मत बदल सकते हैं. ये खास उपाय आपकी हर मनोकामना को पूरी कर, सभी कष्टों को दूर भी कर सकते हैं.

बड़े मंगलवार के दिन सुबह स्नानादि करके हनुमानजी को चोला चढ़ाना चाहिए. चोला चढ़ाते समय हनुमान जी के समय चमेली के तेल का दीपक जलाएं और गुलाब की माला अर्पित करें.

हनुमान जी की मूर्ति के दोनों कंधों पर थोड़ा-थोड़ा केवड़े का इत्र लगाएं. इसके बाद पान के पत्ते पर थोडा गुड़ और चना रखकर भीग लगाएं. उसके नीचे लिखे मंत्र का तुलसी के माले से जप करें. कम से कम 5 माला करें.

मंत्र
राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।
सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।

बड़े मंगलवार के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत होकर बड़ के पेड़ का एक पत्ता तोड़कर लायें. उसे पानी में धुलकर हनुमान जी के सामने रखें. अब उस पर केसर से श्रीराम लिखें और अपने पर्स में रख लें. इससे कभी धन की कमी नहीं होगी. पत्ता सूखने पर उसे गंगा में प्रवाहित कर दें.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आये जानते है जून में किस किस दिन बैंकों की रहेंगी छुट्टी। ….
Next: 1 जून मंगलवार जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.