Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आये जानते है जून में किस किस दिन बैंकों की रहेंगी छुट्टी। ….
  • देश
  • बिजनेस

आये जानते है जून में किस किस दिन बैंकों की रहेंगी छुट्टी। ….

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर जारी है. इस बीच देश के लगभग सभी छोटे बड़े बैंक अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें ऑनलाइन सेवाएं दे रहे हैं.

हालांकि कई राज्यों में जारी लॉकडाउन और अन्य पाबंदियों की वजह से बैंक या तो बंद हैं, या उनमें आवाजाही कम है. हालांकि अब कुछ राज्यों ने धीरे-धीरे पाबंदियों में ढील देनी शुरू कर दी है. जानिए जून में किस किस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है, इसमें राज्य के हिसाब से सभी बैंकों की छुट्टियां तय होती है. आरबीआई की तरफ से जारी छुट्टियों के मुताबिक, साप्ताहिक छुट्टियां और अन्य हॉलिडेज़ को मिलाकर इस महीने में कुल नौ दिन बैंक बंद रहेंगे.

जून के महीने में कोई बड़ा त्योहार नहीं होता है. इसलिए ज्यादातर छुट्टियां रविवार और शनिवार के साप्ताहिक अवकाश हैं. कुछ राज्यों में लोकल त्योहारों की वजह से जून के महीने में बैंक बंद रहेंगे.

6 जून- रविवार
12 जून- दूसरा शनिवार13 जून- रविवार
15 जून- मिथुन संक्रांति व रज पर्व (इजवाल-मिजोरम, भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेंगे)
20 जून- रविवार
25 जून- गुरु हरगोविंद जी की जयंती (जम्मू और श्रीनगर के बैंक बंद रहेंगे)
26 जून- दूसरा शनिवार
27 जून- रविवार
30 जून- रेमना नी (केवल इजवाल में बैंक बंद रहेंगे)

हालांकि कोरोना की दूसरी लहर और लॉक डाउन के चलते बैंकों की सलाह तो यही है कि आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से ही इसकी कई सुविधाएं हासिल कर सकते हैं. अगर आपको कैश चाहिए तो वो भी सरकारी बैंक्स आपको घर लाकर देते हैं. चेक बुक, लाइफ सर्टिफिकेट से जुड़ी सेवाएं भी आपको घर बैठे मिल रही हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में हुआ बड़ा हादसा
Next: आज से शुरू हुए बड़े मंगल जाने पूजा का के है महत्त्व , इस मंत्र का करें जाप

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.