Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गर्मियों में गन्ने का जूस पीने से शरीर को मिलता है फायदा। …
  • जीवन शैली
  • देश
  • मेन स्लाइड

गर्मियों में गन्ने का जूस पीने से शरीर को मिलता है फायदा। …

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (6)

विभिन्न प्रकार के फलों का जूस पीना शरीर के लिए बहुत ही फायदेमद होता है. लोग हर मौसम में तरह-तरह के फलों का जूस पीना पसंद करते हैं लेकिन कुछ फल ऐसे होते हैं जिनका जूस साल में कभी भी पीना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है.

पौष्टिक तत्वों से भरपूर गन्ना हमारे लिए कई रूपों में लाभदायक साबित हो सकता है. हरा भरा दिखने वाला गन्ना न सिर्फ सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि गर्मियों में बॉडी को ठंडा रखता है.

आपको बता दें कि गन्ने का जूस पीने से न सिर्फ शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है बल्कि यह शरीर को कई तरह की गंभीर बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है. स्वाद में मीठा होने के बावजूद भी गन्ने के जूस में फैट की मात्रा बिल्कुल कम होती है.

गन्ने के जूस में नींबू और हल्का सेंधा नमक मिलाकर पीने में यह और भी स्वादिष्ट लगता है और साथ ही यह शरीर को एनर्जी से भरकर स्वस्थ रखता है. गन्ने में फाइबर की मात्रा भी काफी अधिक पाई जाती है.

गन्ने का ताजा जूस पीलिया एनीमिया और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है. गर्मियों में गन्ने का जूस पीने से शरीर ठंडा होता है और पेट संबंधी परेशानियां कम होती हैं. आइए आपको बताते हैं गन्ने के जूस के फायदों के बारे में.

गन्ना हमारे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को बैलेंस करता है जिसकी वजह से इसे डायबिटीज की बीमारी में भी पिया जा सकता है. प्राकृतिक मीठास से भरा गन्ने का जूस डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

किसी व्यक्ति को पीलिया होने पर गन्ने का जूस पिलाया जाता है. गन्ने का जूस लीवर के लिए बहुत अच्छा होता है. यह लीवर से जुड़े रोगों को दूर करता है और लीवर को सही तरीके से काम करने में मदद करता है.

गन्ने का जूस पीने से शरीर की इम्यूनिटी पावर बढ़ती है. इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग होने से शरीर कई प्रकार के वायरल रोगों से दूर रहता है.

गन्ने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो बढ़ते हुए वजन को कम करने में मदद करता है. यह शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है जिससे वजन कंट्रोल में रहता है और दिल भी स्वस्थ रहता है.

गन्ने का जूस गर्मियों में ठंडक पहुंचाता है. गर्मी से परेशान होने पर तुरंत इसका सेवन करे. ऐसे में यह शरीर को ठंडा करने के साथ साथ एनर्जी से भी भर देगा.

गर्मियों में तेज धूप और पसीने की वजह से स्किन अपना निखार खोने लगती है. ऐसे में गन्ने को जूस पीने से त्वचा ग्लोइंग बनती है. गन्ने का जूस पीने से स्किन का निखार बना रहता है.

गन्ने का जूस पीने से पिंपल्स को दूर करने में मदद मिलती है. गन्ने में शुक्रोज की मात्रा अधिक होती है जो किसी भी घाव के भरने में मदद करता है. यह चेहरे पर होने वाले सभी दाग-धब्बों को खत्म करता है और शरीर के गंदे खून को साफ करता है.

गन्ने के जूस में कैल्शियम, मैग्नेशियम, फॉसफोरस, आयरन और पोटेशियम मौजूद होता है जो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में हमारी मदद करता है.गन्ने का जूस यूरिन में होने वाले जलन को रोकता है. यह क्लीयर यूरिन को निकालने में भी कारगर होता है.

Post navigation

Previous: 1 जून मंगलवार जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त। ….
Next: विश्व दुग्ध दिवस 1 जून को मनाया जाता है जाने महत्व। ….

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.