Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • विश्व दुग्ध दिवस 1 जून को मनाया जाता है जाने महत्व। ….
  • जीवन शैली
  • देश
  • मेन स्लाइड

विश्व दुग्ध दिवस 1 जून को मनाया जाता है जाने महत्व। ….

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

दुनिया भर में 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस यानी वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है. स्वास्थ्य के लिए दूध कितना महत्व रखता है और ये हमारी डाइट का कितना जरूरी हिस्सा है. इस बात को समझाने और दूध को डाइट में शामिल करने के लिए जागरुक करने के उद्देश्य से इस दिन को मनाया जाता है.

इसके साथ ही दूध को वैश्विक भोजन के रूप में मान्यता देना भी इसका उद्देश्य है. इस दिन को मनाये जाने के लिए हर वर्ष एक विशेष थीम तय की जाती है. आइये और जानते हैं इसके बारे में.

इस दिन को मनाने की वजह दुनिया भर में दूध को वैश्विक भोजन के रूप में मान्यता देना है. लोगों को लगता है कि दूध केवल बच्चों की सेहत के लिए ही ज़रूरी होता है और बड़ों को इसकी ज़रूरत नहीं होती है लेकिन ऐसा नहीं है.

दूध हर व्यक्ति के स्वास्थ के लिए ज़रूरी होता है. इस बात को लोगों तक पहुंचाने के लिए विश्व भर में ये दिन मनाया जाता है. लोगों को ये समझाने की कोशिश भी की जाती है कि दूध को डाइट में शामिल करना इसलिए ज़रूरी है

क्योंकि इसको पीने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं इसके साथ ही इस दिन को मनाने का उद्देश्य डेयरी या दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में स्थिरता, आजीविक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना भी है.

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम ‘पर्यावरण, पोषण और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ डेयरी क्षेत्र में स्थिरता’ पर केंद्रित होगी. इस दिन जागरुकता फैलाने के लिए जो भी कार्यक्रम आयोजित होंगे वो इसी थीम को ध्यान में रखकर बनाए जायेंगे.

विश्व दुग्ध दिवस को मनाये जाने की शुरुआत वर्ष 2001 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गयी थी. जो की संयुक्त राष्ट्र के विभाग खाद्य औऱ कृषि संगठन द्वारा की गयी थी.

भारत सहित दुनिया भर में जहां 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है. तो वही भारत में 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस भी मनाया जाता है. राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पहली बार 26 नवम्बर 2014 को मनाया गया था.

ये दिन डॉ. वर्गीज कुरियन के सम्मान में मनाया जाता है जिनको भारत में श्वेत क्रांति का जनक माना जाता है. डॉ. वर्गीज कुरियन का जन्म 26 नवंबर को हुआ था जिसकी वजह से इस दिन को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है.

Post navigation

Previous: गर्मियों में गन्ने का जूस पीने से शरीर को मिलता है फायदा। …
Next: शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल कोरोना से ठीक होने के बाद आ रही दिक्कतें

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.