Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में मिली सफलता : अमित मोहन प्रसाद
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में मिली सफलता : अमित मोहन प्रसाद

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images (4)

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सफलता मिल रही है. पॉजिटिविटी दर में लगातार कमी तथा रिकवरी दर में निरंतर वृद्धि से राज्य में कोविड संक्रमण के मामलों में आशानुकूल तेजी से कमी आयी है.

यूपी के अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगललार को बताया कि 3 लाख 23 हजार 795 टेस्ट किए गए हैं, जिससे केस को प्रथम चरण पर चिन्हित करके आइसोलेट किया जा सके.

अब तक कुल 4 करोड़ 97 लाख 33 हजार टेस्ट हो चुके हैं. प्रसाद के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सिर्फ 1430 पॉजिटिव केस मिले. अब रिकवरी रेट भी 96.9 प्रतिशत हो गई है.

उन्होंने बताया कि सोमवार को पॉजिटिविटी रेट 0.5% दर्ज़ की गई. जबकि आरटीपीसीआर की पॉजिटिविटी रेट – 0.8% है. कोविड के शुरू से लेकर अब तक प्रदेश की पॉजिटिविटी रेट 3.4% रही है. वहीं सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 32,465 रह गई है.

अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य बताते हैं कि कोरोना की तीसरी लहर से पहले बच्चों के लिए यूपी सरकार की ओर से विशेष कदम उठाए जा रहे हैं. आज से यूपी के वैक्सीनेशन सेंटर्स पर उन अभिभावकों के लिए अलग व्यवस्था होगी, जिनके बच्चे 12 साल से कम उम्र के हैं.

उन्होंने बताया कि हर जनपद में कम से कम 2 ऐसे केंद्र बनाए गए हैं जहां ऐसे लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है. एसीएस हेल्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक प्रदेश में 1,48,51,890 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 34,80,426 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है.

कुल मिलाकर 1,83,32,316 डोज दी जा चुकी है.उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना टीकारण को लेकर ‘मिशन जून’ अभियान शुरू कर रही है. इसके तहत आज से बड़े पैमाने पर टीकारण शुरू किया गया है.

Post navigation

Previous: चाय को अदरक व् नींबू डाल कर बनाएं हेल्‍दी और टेस्‍टी
Next: बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने सोशल मीडिया पर बेटे की पहली झलक दिखाई

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.