Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • चाय को अदरक व् नींबू डाल कर बनाएं हेल्‍दी और टेस्‍टी
  • जीवन शैली
  • देश
  • मेन स्लाइड

चाय को अदरक व् नींबू डाल कर बनाएं हेल्‍दी और टेस्‍टी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (10)

अगर सुबह सुबह एक प्‍याली चाय मिल जाए तो क्‍या बात है, वो भी अगर स्‍पेशल वाली हो तो कहना ही क्‍या. जी हां, हमारे देश में चाय की परंपरा बहुत पुरानी है जिससे आज के जेनरेशन के लोग भी अछूते नहीं हैं.

हां, ये जरूर है कि पहले के जमाने में लोग दूध मलाई मार कर चाय पीना पसंद करते थे जबकि आज शहरों में वैसे लोगों की कमी नहीं जो चाय का प्रयोग वेट लूज करने या बॉडी डीटॉक्‍स करने के लिए भी करते हैं.

ऐसे में यहां हम आपको बताते हैं चाय बनाने के कुछ तरीके, जिसकी मदद से आप अपनी चाय की प्‍याली में स्‍वाद के साथ सेहत भी घोल सकते हैं.ग्रीन टी की पत्तियों में एंटीऑक्‍सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से यह हमारी बॉडी को डीटॉक्‍स करने में काफी कारगर है.

जापान, चाइना जैसे देशों में तो इसे कोल्‍ड ड्रिक्‍स की तरह भी पिया जाता है. यह शरीर को तुरंत हाइड्रेट करने में सक्षम है. बता दें कि इसकी पत्तियों का सबसे कम ऑक्सीकृत किया जाता है और यही कारण है कि इनसे बनने वाली चाय का रंग बहुत ही हल्का होता है.

अदरक वाली चाय के साथ अगर आप सुबह की शुरुआत करते हैं तो इससे बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता. इसमें भी एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर में इंफ्लामेशन को कम करता है और हार्ट को हेल्‍दी रखता है. इसके अलावा, ये आपको सिजनल बीमारियों से भी बचाकर रखता है.

अगर आप कुछ दिनों से परेशान रहते हैं और कई तरह की चिंताओं के कारण आप डिप्रेशन या स्‍ट्रेस फील कर रहे हैं तो आपको नींबू की चाय पीनी चाहिए. इसे बनाना भी आसान है और ये स्‍वाद में भी बहुत ही टेस्‍टी होती है. यह आपको हेल्‍दी रहने में भी मदद करेगी.

  • चाय बनाते वक्‍त पानी में पत्तियों को अधिक न उबालें. कुछ शोधों के मुताबिक, ऐसा करने पर फूड पाइप में कैंसर हो सकता है.
  • दूध वाली चाय के साथ साथ कभी कभी काली या लाल चाय से भी दिन की शुरुआत करनी चाहिए. यह आपके पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक रखेगी.
  • पानी उबालते वक्‍त चाय पत्ति डालने से पहले इसमें तुलसी, अदरक, इलायची और दालचीनी जैसी औषधीय जड़ी बूटियां डालें. ये आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करेंगी.
  • पीरियड्स क्रैम्‍प हो तो चाय में एक टुकड़ा अदरक डालें और पिएं. तुरंत आराम मिलेगा.

Post navigation

Previous: 2 जून 2021 आज का पंचांग
Next: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में मिली सफलता : अमित मोहन प्रसाद

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 months ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.