Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड ने कोरोना से जान गवाने वाले कर्मचारियो के लिए की ये बड़ी पहल
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड ने कोरोना से जान गवाने वाले कर्मचारियो के लिए की ये बड़ी पहल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
mukeshambani_240

कोविड संकट काल में Reliance Industries ने अपने कर्मचारियो के लिए बड़ी पहल की है. दरअसल रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड कोरोना संक्रमण की वजह से जान गंवाने वाले अपने कर्मिचारियो के परिवार को अगले पांच सालों तक मासिक वेतन देने की घोषणा की है.. इतना ही नहीं कंपनी द्वारा पीड़ित परिवार की 10 लाख रुपये तक एकमुश्त आर्थिक मदद भी की जाएगी.

इसके अलावा RIL कोरोना से मरने वाले कर्मचारियों के बच्चों के लिए भारत में किसी भी संस्थान में शिक्षण शुल्क, छात्रावास आवास और स्नातक की डिग्री तक पुस्तक शुल्क का 100 प्रतिशत भुगतान प्रदान करेगी.

इसके साथ ही रिलायंस बच्चे के ग्रेजुएट होने तक पति या पत्नी, माता-पिता और बच्चों के लिए अस्पताल में भर्ती होने के लिए प्रीमियम का 100 प्रतिशत भुगतान भी वहन करेगी.

इसके अतिरिक्त, जो कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं या उनके परिवार का कोई सदस्य कोविड की चपेट में है तो वे शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तर ठीक होने तक कोविड-19 लीव ले सकते हैं.

विशेष रूप से, यह अवकाश नीति यह सुनिश्चित करने के लिए बढ़ाई गई है कि रिलायंस के सभी कर्मचारी पूरी तरह से ठीक होने या अपने कोविड-19 पॉजिटिव परिवार के सदस्यों की देखभाल करने पर ध्यान केंद्रित करें.

रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी ने 2 जून को कहा कि कंपनी सभी ऑफ-रोल कर्मचारियों के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को 10 लाख रुपये का भुगतान करेगी, जिन्होंने कोविड ​​​​-19 के कारण दम तोड़ दिया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अधिक बचत खाते के होने से हो सकते है ये बड़े नुकसान आपके तो नहीं जाने। ….
Next: उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ सरकार ने रोगियों के लिए ओपीडी सेवाएं शुरू की,की घोषणा

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.