Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • एकता कपूर अब एक बार फिर नया धमाका करने के लिए तैयार
  • मनोरंजन

एकता कपूर अब एक बार फिर नया धमाका करने के लिए तैयार

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
ijin

हाल ही में ‘जजमेंटल है क्या’ और ‘ड्रीम गर्ल’ से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा चुकींं एकता कपूर अब एक बार फिर नया धमाका करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘पगलेट’ का ऐलान करके सबको हैरत में डाल दिया है. इस फिल्म में उन्होंने ‘दंगल गर्ल’ सान्या मल्होत्रा को लेने का फैसला किया है.

एकता कपूर आगामी फिल्म ‘पगलेट’ का सह-निर्माण गुनीत मोंगा संग करेंगी. एकता ने कहा, “पिछले साल ‘पीरियड: ऐंड ऑफ सेंटेंस’ के निर्माण के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री (लघु कथा) की श्रेणी में ऑस्कर जीतने वाली मोंगा ‘सबसे प्रासंगिक आवाजों’ में से एक हैं.”

गुरुवार को मोंगा के जन्मदिन के अवसर पर एकता ने ऐलान करते हुए कहा, “आज भारतीय सिनेमा में गुनीत सबसे प्रासंगिक आवाजों में से एक हैं. जब मैंने फिल्म की कहानी सुनी तो मुझे लगा कि हमें यह साथ में करनी चाहिए.”

इस परियोजना के लिए एकता के बैनर बालाजी टेलीफिल्मस और गुनीत मोंगा द्वारा स्थापित सिख्या एंटरटेनमेंट ने साथ काम करने का फैसला लिया है जिस पर मोंगा ने कहा, “हम ‘पगलेट’ जैसी एक मजेदार कहानी को पर्दे पर लाने के लिए खुश हैं जिसमें सान्या मल्होत्रा मुख्य किरदार में हैं. बालाजी टेलीफिल्मस के सहयोग से इसे बनाया जा रहा है.”

उन्होंने आगे कहा, “यह एक युवा लड़की की कहानी है जिसे प्यार के बारे में अपने उभरते सवालों के बीच अपनी पहचान और अपने उद्देश्यों का पता चलता है, यह लड़की भारत के एक छोटे कम आधुनिक शहर से ताल्लुक रखती है.”

Post navigation

Previous: दो बड़ी ऐतिहासिक फिल्में ‘पानीपत’ और ‘तानाजी’ का ट्रेलर रिलीज
Next: 2 दिन बाद पेट्रोल महंगा, जानें क्‍या हैं दाम

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.