Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 2 दिन बाद पेट्रोल महंगा, जानें क्‍या हैं दाम
  • बिजनेस

2 दिन बाद पेट्रोल महंगा, जानें क्‍या हैं दाम

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
jhduj

पेट्रोल (Petrol) के दाम शुक्रवार को फिर बढ़ गए. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में सात सप्ताह बाद फिर पेट्रोल 80 रुपये से ऊंचे भाव पर बिकने लगा है. देश के चार महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 15-16 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो गया है जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव दो महीने के ऊंचे स्तर के करीब बना हुआ है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 74.35 रुपये, 77.04 रुपये, 80.01 रुपये और 77.29 रुपये प्रति लीटर हो गया है. चारों महानगरों में डीजल (Diesel) की कीमत भी बिना किसी बदलाव के क्रमश: 65.84 रुपये, 68.25 रुपये, 69.06 रुपये और 69.59 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है.

पेट्रोल तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई मे पेट्रोल के दाम में 15 पैसे जबकि चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की. मुंबई में इससे पहले तीन अक्टूबर 2019 को पेट्रोल का भाव 80.11 रुपये प्रति लीटर था.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में दो दिनों की तेजी के बाद नरमी के साथ कारोबार चल रहा था, हालांकि कीमत करीब दो महीने के ऊंचे स्तर पर है. बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का दाम 63 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है.

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड का जनवरी अनुबंध शुक्रवार को पिछले सत्र से 0.56 फीसदी की नरमी के साथ 63.61 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था.

वहीं, अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के जनवरी अनुबंध में बीते सत्र से 0.67 फीसदी की नरमी के साथ 58.19 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एकता कपूर अब एक बार फिर नया धमाका करने के लिए तैयार
Next: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.