Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने केजीएमयू प्रशासन को 15 वाईपैप मशीन उपलब्ध कराई
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने केजीएमयू प्रशासन को 15 वाईपैप मशीन उपलब्ध कराई

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
9

उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने आज सिंधी समाज के सहयोग से 15 वाईपैप मशीन केजीएमयू अस्पताल प्रशासन को उपलब्ध कराई। डॉ दिनेश शर्मा ने इस अवसर पर अपनी विधायक निधि से केजीएमयू अस्पताल प्रशासन को कोबिड महामारी से बचाव हेतु  25 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा भी की, जिससे कि केजीएमयू प्रशासन आवश्यक मेडिकल उपकरणों की खरीद कर सकता है। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लखनऊ लखनऊ जनपद में कोविड महामारी से बचाव हेतु विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए अपनी विधायक निधि से एक करोड रुपये दिये जाने की घोषणा की। कोविड-19 महामारी के प्रभावी प्रबंधन हेतु मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराए जाने तथा मरीजों को चिकित्सालय तक लाए जाने के उद्देश्य से जनपद लखनऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुड़ियागंज लखनऊ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐशबाग लखनऊ को ऑक्सीजन प्लांट हेतु 25 -25 लाख रुपए तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लखनऊ को एक एंबुलेंस ए०एल०एस० (समस्त साज-सज्जा एवं अत्याधुनिक जीवन रक्षक उपकरणों सहित) हेतु 27 लाख रुपए तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकेटी लखनऊ को एक एंबुलेंस ए०एल०एस० (सामान्य साज-सज्जा सहित ) हेतु 17 लाख रुपए ऑक्सीजन पाइप लाइन हेतु 06 लाख रुपये अपनी विधायक निधि से निर्गत किया।
    उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों से प्रदेश में आज कोरोना को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सका है और स्थिति सामान्य हो रही है। प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में पहले के मुकाबले वर्तमान में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास किया गया है। मेडिकल कॉलेज लखनऊ ने कोरोना महामारी से लड़ाई में बहुत बड़ा योगदान दिया है।
    उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सुझाव दिया कि डॉक्टर ऐसे वक्तव्य ना दें जिससे मरीजों में घबराहट हो, बिना पुष्टि के किसी भी ऐसे बयान से बचना चाहिए जिसे सामान्य जनमानस में घबराहट हो। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन को कोबिड मरीजों के दैनिक स्वास्थ्य रिपोर्ट उनके परिजनों से साझा करने पर विचार करना चाहिए।
    डॉ शर्मा ने कहा कि सिंधी समाज इस कार्य के लिए बधाई का पात्र है। दुख दर्द में जो दूसरों के काम आता है वह ईश्वर का सबसे प्रिय होता है। सामाजिक सेवा का यह अभियान आगे भी चलते रहना चाहिए।
    इस अवसर पर कुलपति केजीएमयू श्री विपिन पुरी, सिंधी समाज के श्री अशोक मोतियानी, श्री श्याम कुशनानी, श्री सुरेश तेजवानी सहित अन्य सिंधी समाज के लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अवशेष स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पाइप पेयजलापूर्ति की व्यवस्था अविलम्ब करायी जाय -डाॅ0 महेन्द्र सिंह
Next: केरल में कोरोना के इतने 18,853 नए मामले आने पर 5-9 जून तक लगाए ये प्रतिबंध

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.