Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • केरल में कोरोना के इतने 18,853 नए मामले आने पर 5-9 जून तक लगाए ये प्रतिबंध
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

केरल में कोरोना के इतने 18,853 नए मामले आने पर 5-9 जून तक लगाए ये प्रतिबंध

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download

केरल में कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है. जिसके बाद राज्य सरकार ने अब संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों में थोड़ी ढील दी है.

5 से 9 जून तक लगाए गए नए प्रतिबंधों के मुताबिक अब जिन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को संचालित करने की अनुमति दी गई है, उन्हें शुक्रवार से सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक काम करने की अनुमति दी जाएगी. हालांकि ये शनिवार से बुधवार तक बंद रहेंगे.

इसके अलावा केवल आवश्यक वस्तुओं, औद्योगिक प्रतिष्ठानों के लिए सामान और निर्माण सामग्री बेचने वाली दुकानों को उस विशेष समय अवधि के दौरान खोलने की अनुमति होगी. केरल सरकार पिछले दो सप्ताह से राज्य में परीक्षण सकारात्मकता दर को लेकर चिंतित है.

केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18,853 नए मामले आए, जिससे राज्य में इस घातक वायरस से प्रभावित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 25.54 लाख हो गई. राज्य में बीमारी से 153 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 9,375 हो गई.

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 1.23 लाख नमूनों की जांच की गई और संक्रमण दर 15.22 प्रतिशत है. अब तक 2.01 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है.

मलप्पुरम में सबसे अधिक 2,448 मामले आए, इसके बाद कोल्लम में 2,272 और पलक्कड़ में 2,201 मामले आए. मंत्री ने एक विज्ञप्ति में कहा संक्रमितों में 79 स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल हैं वर्तमान में राज्य में 1.84 लाख लोग उपचाराधीन हैं. राज्य में हॉट स्पॉट की सूची से छह क्षेत्रों को हटाए जाने से इसकी कुल संख्या 871 रह गई है.

Post navigation

Previous: उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने केजीएमयू प्रशासन को 15 वाईपैप मशीन उपलब्ध कराई
Next: उत्तर प्रदेश : वैक्सीनेशन अभियान को लेकर योगी सरकार ने अफसरों को दिए ये निर्देश

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.