Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ब्लैक फंगस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया आग्रह
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ब्लैक फंगस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया आग्रह

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
opoyi_EaH_DEZf_

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) के उपचार को ‘आयुष्मान भारत’ स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कवर किया जाए

और इस जानलेवा बीमारी के मरीजों के लिए जरूरी इंजेक्शन मुफ्त उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने यह सवाल भी किया कि अब ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या आधिकारिक रूप से क्यों नहीं बताई जा रही है?

प्रधानमंत्री से की गई एक अपील में उन्होंने कहा ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़े हैं. इस गम्भीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाला लाइपोसोमाल एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन नहीं मिल रहा है. अभी दिल्ली में सेना के दो अस्पतालों में भर्ती सैनिकों को ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इस इंजेक्शन की कमी की खबर आई थी.

प्रियंका ने कहा समय की मांग है कि इस संबंध में आप त्वरित निर्णय लें जिससे लोगों की जान बचाई जा सके उन्होंने दावा किया इस बीमारी को लेकर केंद्र सरकार का रवैया इसकी गम्भीरता के अनुरूप नहीं रहा है.

म्यूकोर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के इंजेक्शन को लेकर गुहार मची हुई है।’दुनिया का दवाखाना’ की उपलब्धि होने के बाद भी हमें इस आपदा में बार-बार दवाइयों की कमी हुई है।

ज़िम्मेदार कौन है?

इंजेक्शन महँगा है, आयुष्मान योजना में कवर नहीं होता।

मोदीजी, कृपया इस दिशा में तुरंत कदम उठाइए। pic.twitter.com/bnc868diy7

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 4, 2021

मरीजों की संख्या के हिसाब से राज्यों को उपलब्ध कराए गए इंजेक्शन की संख्या बेहद कम है कांग्रेस महासचिव के मुताबिक देश भर में 22 मई तक इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या 8,848 बताई गई थी.

इसके बाद 25 मई को मरीजों की संख्या बढ़कर 11,717 हो गई. सिर्फ तीन दिन में ही 2,869 मरीज बढ़ गए. ब्लैक फंगस जैसी बीमारी को लेकर लापरवाही नहीं की जा सकती.

कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा ब्लैक फंगस के इलाज में इंजेक्शन पर ही लाखों रुपयों का खर्च आ रहा है. यह इंजेक्शन अभी आयुष्मान योजना के तहत भी कवर नहीं हो रहा है. मेरा आपसे आग्रह है कि इस बीमारी के इलाज को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाए या इसके इंजेक्शन की आपूर्ति मरीजों को नि:शुल्क कराई जाए.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: रणवीर सिंह-आलिया भट्ट एक बार फिर फिल्म प्रेम कहानी को लेकर परदे पर आएंगे नज़र
Next: महिलाओं के लिये अलग से बने टीकाकरण बूथ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.