Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महिलाओं के लिये अलग से बने टीकाकरण बूथ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

महिलाओं के लिये अलग से बने टीकाकरण बूथ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
2021_6image_14_55_224073085u

कोरोना की रोकथाम में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी कमान खुद अपने हाथों में संभाल रखी है. मुख्यमंत्री रोज बैठकों कर खुद कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ साथ वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा करे रहे हैं.

सरकार की तरफ से 1 जून से वैक्सीनेशन का महाअभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत प्रदेश में 30 दिनों में 1 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में मतदान केंद्रों में भी इजाफा किया गया है.

इसी क्रम में सरकार ने अब टीकाकरण में महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए उनके लिए अलग के केंद्र बनाने का फैसला किया है. यूपी सरकार अब हर ज़िले में महिलाओं के लिये अलग से एक टीकाकरण बूथ बनाने जा रही है.

सोमवार से ये बूथ शुरू कर दिए जायेंगे. इन बूथों पर काम करने वाली हर कर्मचारी महिला होगी. यूपी मे इससे पहले 18-44 उम्र के लिए कुछ जगहों पर मीडिया के लिये और पूरे प्रदेश मे शिक्षकों के लिये अलग से बूथ बनाये जा चुके हैं.

बच्चों को कोविड के तीसरी लहर से बचाने के लिए टीकाकरण कराने का फैसला सरकार ने किया है. टीकाकरण से न सिर्फ बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाए जाने की कोशिश हो रही है, बल्कि उनके माता-पिता को भी बचाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिया है.

टीकाकरण केंद्र पर 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को लेकर जब अभिभावक टीका लगवाने जाएंगे तो उन्हें तो टीका लगेगा ही, उनके साथ गए माता-पिता को भी तुरंत टीका लगाया जाएगा. इसके लिए सरकार ने सभी केंद्रों पर स्पेशल अभिभावक बूथ बनाए जाने का निर्देश दिया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ब्लैक फंगस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया आग्रह
Next: मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल, बुन्देलखण्ड, गंगा एवं गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.