Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मौसम विभाग के अनुसार मुजफ्फरनगर सहित इन जिलों में होगी बारिश
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

मौसम विभाग के अनुसार मुजफ्फरनगर सहित इन जिलों में होगी बारिश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आज शनिवार को दिन भर धूप-छांव का दौर चलता रहेगा. बिहार की सीमा से लगे जिलों से लेकर रूहेलखंड तक के जिलों में बाद छाए रहेंगे.

वैसे भी सुबह से इस इलाके के 35 से 40 जिलों में तेज धूप नहीं निकली है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बादलों की आवाजाही के बीच कुछ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है.

वैसे तो पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ है, बादलों की हल्की आवाजाही देखने को मिल रही है, फिर भी कुछ जिलों में अंधड़ के साथ बारिश की संभावना जताई गई. जिन जिलों में बारिश की संभावना है वे जिले हैं – बागपत, शामली, मुज़फ्फरनगर और सहारनपुर.

मौसम विभाग के अभी तक के अनुमान के मुताबिक कल रविवार 6 जून को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है. 7 से 9 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला रहेगा. हल्की बारिश हो सकती है लेकिन इन्हीं दिनों में पश्चिमी यूपी के जिलों में मौसम के खुले रहने की संभावना जताई गई है.

बारिश में आई कमी से प्रदेश के जिलों में दिन के अधिकतम और रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. 4 जून को ज्यादातर शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया.

बांदा में तो दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ये प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा. कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया.

ये जरूर है कि प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज बादलों की आवाजाही रहने से या हल्की बूंदाबांदी से तापमान में कमी ही आएगी. उमस के भी बढ़ने की फिलहाल कोई आशंका दिखाई नहीं दे रही है. कुल मिलाकर मौसम खुशनुमा बना रहेगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्र राजधानी दिल्ली में अनलॉक प्रक्रिया शुरू ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगे बाजार
Next: सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर आई भारी गिरावट जाने आज के क्या है भाव ?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.