Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राष्ट्र राजधानी दिल्ली में अनलॉक प्रक्रिया शुरू ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगे बाजार
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

राष्ट्र राजधानी दिल्ली में अनलॉक प्रक्रिया शुरू ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगे बाजार

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
राष्ट्र राजधानी दिल्ली में अनलॉक प्रक्रिया शुरू ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगे बाजार

राजधानी में कोरोना के आंकड़ों में गिरावट के साथ ही बाजारों को खोलने और मेट्रो चलाने का ऐलान कर दिया गया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज घोषणा की कि कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है.पिछले 24 घंटे में 400 के सामने आए हैं.

इसके मद्देनजर अब अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि फिलहाल लॉकडाउन जारी रहेगा, लेकिन कई सारी एक्टिविटी में छूट दी जाएगी. दिल्ली के बाजार और मॉल को ऑड-ईवन के आधार पर खोला जा रहा है. वहीं मेट्रो सेवाएं शुरू की जाएंगी. 50 फीसदी यात्री क्षमता के साथ दिल्ली मेट्रो चल सकेगी.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमने अनलॉक शुरू कर दिया है. 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ ऑफिस खोले जा रहे हैं. कोशिश होगी ज्यादा से ज्यादा लोग वर्क फ्रॉम होम करें. जरूरी सेवाओं पर ऑड-ईवन लागू नहीं होगा.

जरूरी सामान की दुकानें रोज खुलेंगी. दिल्ली मेट्रो 50% क्षमता के साथ शुरू की जा रही है. बाजार और मॉल ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुलेंगे. वहीं सरकारी दफ्तरों को भी खोला जा रहा है.

उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की भी तैयारी की जा रही है. इसके लिए सरकार एक्सपर्ट के साथ बात कर रही है. पीडियाट्रिक टास्क फोर्स अलग से बनाया जा रहा है. सीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली सरकार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने जा रही है.

दवाइयों के लिए डॉक्टर और एक्सपर्ट की टीम बनाई जाएगी, जो बताएंगे कि इस दवाई से फायदा होगा या नहीं, इसके बाद सरकार उसे मुहैया कराने की कोशिश करेगी. जनता को बताया जाएगा कि इस दवाई के पीछे या किसी दवाई के पीछे भागना बंद करें.

सीएम ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों को आश्वासन देना चाहता हूं कि दिल्ली सरकार 24 घंटे लोगों की सेवा में लगी हुई है. उम्मीद करता हूं कि तीसरी लहर नहीं आनी चाहिए, अगर आती है तो लोगों को तकलीफ नहीं हो, सरकार इसकी पूरी कोशिश कर रही है.

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन के लिए 420 टन ऑक्सीजन स्टोरेज की कैपेसिटी तैयार की जा रही है. ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए इन्द्रप्रस्थ ऑक्सीजन से बात की गई है. 25 ऑक्सीजन टैंक खरीदे जा रहे हैं और 64 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं.

Post navigation

Previous: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कुछ ढील के साथ लॉकडाउन को बढ़ाया आगे
Next: मौसम विभाग के अनुसार मुजफ्फरनगर सहित इन जिलों में होगी बारिश

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.