Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ई 100 पायलट परियोजना का किया शुभारंभ
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ई 100 पायलट परियोजना का किया शुभारंभ

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
05_06_2021-modi_21709388

पीएम मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ई 100 पायलट परियोजना का शुभारंभ किया. साथ ही साल 2020-25 के लिए भारत में एथनॉल मिश्रण की कार्ययोजना पर विशेषज्ञ समिति ​की रिपोर्ट का अनावरण किया.

पीएम मोदी ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत ने एक और बड़ा कदम उठाया है. इथेनॉल सेक्टर के विकास के लिए एक विस्तृत रोडमैप अभी जारी हुआ है. देशभर में इथेनॉल के उत्पादन और वितरण से जुड़ा महत्वाकांक्षी E-100 पायलट प्रोजेक्ट भी पुणे में लॉन्च किया गया है.

पीएम मोदी ने आगे कहा क्लाइमेट चेंज की वजह से जो चुनौतियां सामने आ रही हैं, भारत उनके प्रति जागरूक भी है और सक्रियता से काम भी कर रहा है. अब इथेनॉल, 21वीं सदी के भारत की बड़ी प्राथमिकताओं से जुड़ गया है.

इथेनॉल पर फोकस से पर्यावरण के साथ ही एक बेहतर प्रभाव किसानों के जीवन पर भी पड़ रहा है. आज हमने पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल ब्लेंडिंग के लक्ष्य को 2025 तक पूरा करने का संकल्प लिया है. 6-7 साल में रिन्यूएबल एनर्जी की हमारी क्षमता में 250% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है.

इंस्टॉलड रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता के मामले में भारत आज दुनिया के टॉप-5 देशों में है. इसमें भी सौर ऊर्जा की क्षमता को बीते 6 साल में लगभग 15 गुना बढ़ाया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: टाइगर श्रॉफ ने अपनी फिल्म बागी के एक सीन किया शेयर खूब हो रहा वायरल
Next: मुख्यमंत्री के समक्ष यातायात निदेशालय के पुनर्गठन के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.