Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • टाइगर श्रॉफ ने अपनी फिल्म बागी के एक सीन किया शेयर खूब हो रहा वायरल
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

टाइगर श्रॉफ ने अपनी फिल्म बागी के एक सीन किया शेयर खूब हो रहा वायरल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

टाइगर श्रॉफ ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि कि एक माचोमैन भी विषम परिस्थितियों में झुक सकता है. गुरुवार को बॉलीवुड के एक्शन स्टार ने फनी वे में इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो क्लिप पोस्ट किए, जिसमें वह स्टंट सीन के लिए बार-बार रीटेक दे रहे है.

पहली क्लिप में शर्टलेस टाइगर सेट तेज हवा के कारण सीधे खड़े नहीं हो पा रहें है जिससे उनका पूरा सीन बार बार रीटेक पर चला जाता है. वहीं दूसरे में, वह शून्य से नीचे के तापमान के बीच अपनी शर्ट को फाड़ने की कोशिश करते है लेकिन फेल हो जाते है. दोनों वीडियो क्लिप फिल्म बागी की फ्रेंचाइजी के हैं.

टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने अपने बोटो की पोस्ट पर कमेंट बॉक्स पर हर्ट शेप इमोजी शेयर किए. अभिनेता ने मई में बॉलीवुड में अपने सात साल पूरे कर लिए थे.

टाइगर ने 2014 की रिलीज ‘हीरोपंती’ के साथ फिल्मों में कदम रखा था. उनकी हिट फिल्मों में ‘बागी’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ और ‘वॉर’ शामिल हैं. वहीं टाइगर की आने वाली फिल्में ‘हीरोपंती 2’ और ‘गणपत’ हैं.

बता दें कि टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पाटनी के खिलाफ बांद्रा पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. इन दोनों कलाकारों पर लॉकडाउन नियमों को तोड़ने का आरोप लगा है.

इन दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिंत के सेक्शन 188 (सरकारी आदेशों की पालन नहीं करना) और 34(कॉमन इंटेशन) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. हालांकि अभी दोनों सेलेब्स ने इस मामले पर सफाई नहीं दी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ व दिशा पाटनी पर लगा लॉकडाउन नियमों को तोड़ने का आरोप एफआईआर दर्ज
Next: विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ई 100 पायलट परियोजना का किया शुभारंभ

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.