Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम के कुछ और हिस्सों बारिश की सम्भावनाये
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम के कुछ और हिस्सों बारिश की सम्भावनाये

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
monsoon-2

मौसम विभाग ने रविवार को दक्षिण पश्चिम मानसून के दक्षिण के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर पहुंचने की घोषणा की. रविवार तक इसने महाराष्ट्र के तीस प्रतिशत हिस्से को कवर कर लिया और पुणे और रायगढ़ जिले में प्रवेश कर गया.

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के अगले हफ्ते तक मुंबई पहुंचने की संभवना है. मानसून ने अपने शेड्यूल के दो दिन लेट गुरुवार को दक्षिण में केरल के तट पर दस्तक दी थी. इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि मानसून ने पूर्वोत्तर के पूरे इलाके को कवर कर लिया है.

मौसम विभाग ने कहा दक्षिण पश्चिम मानसून महाराष्ट्र में पहुंच गया है. यह औपचारिक रूप से तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंच गया है. इसके दस्तक देने का वास्तविक क्षेत्र सोलापुर तथा मराठावाड़ा के कुछ हिस्सों तक और उसके बाद तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश तक होता है

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों, गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, कर्नाटक के अंदरूनी हिस्से, तेलंगाना के कुछ हिस्से और आंध्रप्रदेश

तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर हिस्सों तक पहुंच चुका है. आईएमडी के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के राजेंद्र जेनामानी ने कहा कि सात-आठ जून को कम बारिश होने का अनुमान है.

उन्होंने कहा 11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इससे मानसून की प्रगति में सहयोग मिलेगा और इसके ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार की तरफ बढ़ने की संभावना है मानसून दो दिनों की देरी से तीन जून को केरल पहुंचा था. आईएमडी ने जून में सामान्य बारिश होने का अनुमान जताया है.

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों तक देश में लू की स्थिति बनने की संभावना नहीं है. आईएमडी ने कहा कि राजस्थान के अधिकतर हिस्से, उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों, हरियाणा, सौराष्ट्र और गुजरात के कच्छ तथा ओडिशा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा.

सबसे अधिक 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान उत्तरप्रदेश के बांदा में दर्ज किया गया. आईएमडी ने कहा अगले पांच दिनों तक देश में लू की स्थिति नहीं होने का अनुमान है इस बीच उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है.

Post navigation

Previous: देश आज पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही लगातार बढोत्तरी
Next: बांदीकुई शहर में जिले की पहलीआईसीयू सुविधायुक्त एंबुलेंस शुरू

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.