Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश आज पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही लगातार बढोत्तरी
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

देश आज पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही लगातार बढोत्तरी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
petrol-deasel_6605065_835x547-m

देश आज लगातार दूसरी बार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढोत्तरी हुई है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल का दाम 28 पैसे प्रति लीटर और डीजल का 27 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है. अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.31 रुपए और एक लीटर डीजल की कीमत 86.22 रुपए हो गई है.

इससे देश के अलग-अलग हिस्सों में अब पेट्रोल ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख समेत छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है.

देश में राजस्थान पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक वैट लगाता है. उसके बाद मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का नंबर आता है. मुंबई देश का पहला महानगर है, जहां 29 मई को पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के ऊपर पहुंचा था. मुंबई में इस समय पेट्रोल 101.52 रुपये और डीजल 93.58 रुपये प्रति लीटर है.

इस साल चार मई के बाद पेट्रोल, डीजल के दाम में 21वीं बार वृद्धि हुई है. इस दौरान पेट्रोल का दाम 4.96 रुपए और डीजल का दाम 5.55 रुपए प्रति लीटर बढ़ा है. तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले 15 दिन के भावों के औसत के आधार पर रोजाना घरेलू बाजार में दाम तय करतीं हैं.

स्थानीय करों मसलन मूल्य वर्धित कर (वैट) और ढुलाई भाड़े की वजह से राज्यों में ईंधन के दाम अलग-अलग होते हैं. वाहन ईंधन की खुदरा कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से ऊपर जा रही हैं.

निवेशकों को उम्मीद है कि बढ़ती मांग की वजह से बाजार ओपेक और उसके सहयोगियों के अतिरिक्त उत्पादन का उपयोग कर सकेगा. ब्रेंट कच्चा तेल इस समय 72 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है। यह दो साल में पहली बार इस स्तर पर पहुंचा है.

Post navigation

Previous: राजधानी दिल्ली में आज से ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगे बाजार जाने नई गाइडलाइन्स
Next: मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम के कुछ और हिस्सों बारिश की सम्भावनाये

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.