Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में नियंत्रण हो रहा कोरोना पिछले 24 घंटे में आये 700 नए मरीज
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश में नियंत्रण हो रहा कोरोना पिछले 24 घंटे में आये 700 नए मरीज

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (12)

कोरोना से जंग में योगी मॉडल का असर दिखने लगा है. 30 अप्रैल को पूरे प्रदेश में जहां 38 हजार संक्रमित मरीज मिले थे, अब यह संख्या घटकर एक हजार के नीचे पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो पूरे प्रदेश में 700 नए मरीज मिले हैं, जबकि इस दौरान 2860 मरीज ठीक हुए हैं.

मौजूदा समय में प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 15600 रह गई है. साथ ही सहारनपुर जिला भी अब कोरोना कर्फ्यू से मुक्त हो गया है. अब महज तीन जिले- लखनऊ, मेरठ और गोरखपुर ही बचे हैं जहां सक्रिय मामले 600 से अधिक हैं.

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के किसी जिले में 100 से अधिक केस नहीं आए. इतना ही नहीं दो जिलों में कोई केस नहीं आया. 45 जिलों में सिंगल डिजिट में केस मिले जबकि शेष में डबल डिजिट में केस आए.

यह तब है जब पिछले 24 घंटे में कुल 3.10 लाख टेस्ट हुए. उत्तर प्रदेश में अब तक पांच करोड़ से ज्यादा लोगों का टेस्ट किया जा चुका है, जो कि देश के किसी भी राज्य से सबसे ज्यादा है.

गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर नियंत्रित होती नजर आ रही है. जिसके बाद सोमवार से यूपी के 75 जिलों में से 71 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से मुक्ति मिल गई. हालांकि इस दौरान सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक ही बाजार खोलने की अनुमति होगी.

साथ हो कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा. रात्रिकालीन कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन जारी रहेगा. इस दौरान मॉल, कोचिंग सेंटर, जिम, स्पा सेंटर, होटल, सिनेमाघर आदि पर पाबंदियां जारी रहेगी.

जिन जिलों में कोरोना कर्फ्यू से राहत नहीं मिली हैं उनमें लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर शामिल हैं. इन जिलों में अभी भी एक्टिव केसों की संख्या 600 से अधिक है.

सरकार द्वारा तय मानक के मुताबिक कोरोना कर्फ्यू में ढील तभी मिलेगी जब एक्टिव केसों की संख्या 600 से कम हो. मंगलवार को योगी सरकार इन चार जिलों में राहत देने पर विचार कर सकती है.

Post navigation

Previous: कोरोना के मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने बढ़ाया लॉकडाउन
Next: दुःखद : टीवी अभिनेत्री तरला जोशी का हुआ हार्ट अटैक से निधन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.