Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना के मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने बढ़ाया लॉकडाउन
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

कोरोना के मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने बढ़ाया लॉकडाउन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
lockdown-36

हरियाणा सरकार ने 14 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है. इसके लिए सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है. सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दुकानों को खोलने की अनुमति सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी.

यह दुकानें दो समूह में ऑड-इवन फार्मूले के साथ खोली जाएंगी. एक दिन ऑड और दूसरे दिन इवन फार्मूले के साथ दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाएगी.

धार्मिक स्थानों को भी सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए 21 लोगों की अनुमति के साथ खोलने की छूट दी गई है. यहां पर भी रोजाना सैनिटाइजेशन आवश्यक होगा. मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक कॉरपोरेट कार्यालय 50 फीसदी उपस्थिति की अनुमति के साथ खोले जाज सकेंगे.

शादी समारोह और मृतक के संस्कार में शामिल होने वाले लोगों की संख्या बढ़ा कर 21 कर दी गई है. बारात की अनुमति अभी नहीं दी गई है. शादी समारोह और अंतिम संस्कार के अलावा होने वाले अन्य कार्यक्रमों में 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है. यह अनुमति संबंधित जिले के उपायुक्त से लेनी होगी. कार्यक्रम से पहले उपायुक्त स्वयं सभी मानकों को देखने के बाद ही अनुमति देंगे.

शॉपिंग मॉल खोलने का समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक बढ़ाया गया है. रेस्तरां और बार सहित मॉल में मौजूद होटलों को भी राहत दी गई है. होटल में 50 प्रतिशत लोगों के बैठने की अनुमति और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए खुलेंगे. होटलों में नियमित सैनिटाइजेशन आवश्यक होगा. होटल और फास्ट फूड कॉर्नर रात 10 बजे तक होम डिलिवरी का काम कर सकेंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जाने आज से वाराणसी में क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद
Next: उत्तर प्रदेश में नियंत्रण हो रहा कोरोना पिछले 24 घंटे में आये 700 नए मरीज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.