Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना का कहर 24 घंटे में आये 86,498 नए मरीज
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में कोरोना का कहर 24 घंटे में आये 86,498 नए मरीज

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

देश में कोरोना की दूसरी लहर जिस तेजी के साथ बढ़ी थी उसी तेजी के साथ वापस जा रही है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 86,498 मरीज सामने आए हैं.

वहीं कल कोरोना ने 2123 लोगों की जान ले ली. इन आंकड़ों में अच्छी खबर यह है कि करीब 65 दिनों बाद देश में कोरोना के नए केस की संख्या एक लाख से कम है. इससे पहले तीन अप्रैल को 93, 249 नए केस सामने आए थे.

बता दें कि पहली लहर में एक दिन में सबसे ज्यादा 97,894 केस 17 सितंबर 2020 को आए थे जबकि दूसरी लहर में एक दिन में सबसे ज्यादा 4,14,188 केस 7 मई 2021 को आए थे.

वहीं आईसीएमआर ने बताया कि देश में अब तक कोरोना के 36,82,07,596 सैंपल टेस्ट किए गए हैं. वहीं कल यानी सात जून को कुल 18,73,485 सैंपल की टेस्टिंग हुई.

तेजी से घट रहे है कोरोना के रोजाना केस


तारीख

नए केस आए

एक दिन में नए मरीज

कितने दिन लगे

7 मई

4,14,188

पीक

 

10 मई

3,66,161

4 लाख से कम

3 दिन लगे

17 मई

2,81,386

3 लाख से कम

7 दिन लगे

28 मई

1,86,364

2 लाख से कम

11 दिन लगे

8 जून

86,498

1 लाख से कम

11 दिन लगे

कुल केस- 2,89,96,473
कुल डिस्चार्ज- 2,73,41,462
कुल मौत- 3,51,309
कुल एक्टिव केस- 13,03,702

सोमवार को कोरोना वायरस टीके की 31 लाख से अधिक खुराकें लगायी गयीं. इसके साथ ही देश में कोविड टीके की लगायी गयी खुराकों की कुल संख्या 23.59 करोड़ को पार कर गयी.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को 18-44 साल के आयु वर्ग के 16,07,531 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गयी जबकि इसी आयु वर्ग के 68,661 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मौसम विभाग ने मुंबई समेत इन राज्य में भारी बारिश का जताया पूर्वानुमान
Next: महाराष्ट्र के पुणे में केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.