Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र के पुणे में केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग
  • देश
  • महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के पुणे में केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

महाराष्ट्र के पुणे में एक केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भयंकर आग में मरने वालों का आंकड़ा अब 17 तक पहुंच गया है. इनमें 15 महिलाएं भी शामिल हैं. फैक्ट्री के आग पर अब काबू पा लिया गया है

फिलहाल अंदर कूलिंग के साथ साथ सर्च ऑपरेशन भी जारी है. इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवार वालों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 लाख रुपये के मुआवज़े का एलान किया है. घायलों के लिए 50 हज़ार की मदद की बात कही गई है.

पीएमआरडीए पुणे के चीफ पोटफोड़े ने कहा आग तब लगी जब प्लास्टिक पैकिंग का काम चल रहा था. धुआं इतना ज्यादा था कि महिला कर्मचारियों को भागने का कोई रास्ता ही नहीं मिला. हमने 17 शव बरामद किए हैं, जिनमें 15 महिलाएं और दो पुरुष हैं. कूलिंग और सर्च ऑपरेशन जारी है

भीषण आग की इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा महाराष्ट्र में पुणे की एक फैक्ट्री में आग लगने से लोगों की मौत हुई है, जिससे दुखी हूं. दुख में डूबे परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं

Pained by the loss of lives due to a fire at a factory in Pune, Maharashtra. Condolences to the bereaved families.

— Narendra Modi (@narendramodi) June 7, 2021

पीएमओ की ओर से ट्वीट किया गया प्रधानमंत्री ने पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से महाराष्ट्र के पुणे की इंडस्ट्रियल यूनिट में आग लगने से मरने वालों के परिवारजनों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवज़े का एलान किया है. जो लोग घायल हुए हैं उन्हें 50 हज़ार रुपये दिए जाएंगे

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना का कहर 24 घंटे में आये 86,498 नए मरीज
Next: पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण क्षमता हो दोगुनी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.