Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण क्षमता हो दोगुनी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण क्षमता हो दोगुनी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (4)

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की है. इसके अलावा उन्होंने पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण, उपकरणों व वाहनों की खरीद की भी समीक्षा की.

मुख्यमंत्री ने प्राथमिकताएं तय करते हुए निर्माण कार्यों को समय के साथ गुणवत्तापरक ढंग से पूरा किए जाने के निर्देश भी दिए. सीएम ने साफ कहा कि समयबद्ध और निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता के संबंध में पुलिस अधीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी फील्ड विजिट करें.

इसके अलावा योगी ने पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों में प्रशिक्षण क्षमता को दोगुना किए जाने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है. उन्होंने कहा कि कासगंज, अमरोहा, अमेठी, शामली, संभल, औरेया, चंदौली, हापुड़ में आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु प्रस्तावों पर सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर तेजी से कार्यवाही की जाए.

इसके अलावा नए पीएसी बटालियन के तहत गोरखपुर, बदायूं व लखनऊ में महिला पीएसी वाहिनी तथा जालौन, शामली व अयोध्या में पुरुष पीएसी वाहिनी हेतु आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण किए जाने की प्रक्रिया में तेजी लायी जाए

सीएम ने ये भी कहा कि पुलिस के लिए आधुनिक तकनीक समय की आवश्यकता है. लिहाजा पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत रेडियो, तकनीकी सेवाएं, सुरक्षा, एसटीएफ, फायर सर्विस एवं लॉजिस्टिक्स के उपकरण, आर्म्स एम्युनिशन की खरीद संबंधी कार्यवाही की जाए.

साथ ही उन्होंने अधिकारियों से लखनऊ सेफ सिटी योजना के तहत इण्टीग्रेटेड कण्ट्रोल रूम, पिंक बूथ, पिंक टॉयलेट, आशा ज्योति केन्द्र के भवन निर्माण कार्यों में तेजी लायी जाए जाने को भी कहा है.

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र के पुणे में केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग
Next: 8 जून आज का पंचांग जाने

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.