Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने 19 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने 19 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images (3)

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली तेलंगाना सरकार ने मंगलवार को राज्य में 19 जून तक दस और दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया. यह फैसला कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. राज्य के कुछ जिलों में प्रतिबंधों को 10 जून से लागू किया जाएगा. इसके अलावा, लॉकडाउन के समय में कुछ छूट भी दी गई है.

तेलंगाना सरकार ने कुछ जिलों में कोविड -19 मामलों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधों का विस्तार करने का फैसला लिया है. इन जिलों में मिरयालगुडा, मुनुगोड, नलगोंडा, सत्थुपल्ली, देवरकोंडा, नागार्जुन सागर और मधिरा शामिल हैं.

मंगलवार को तेलंगाना कैबिनेट ने कहा कि उपरोक्त क्षेत्रों में कोविड -19 का प्रसार नियंत्रण से बाहर है और इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा. तेलंगाना में कोविड -19 लॉकडाउन को 19 जून तक बढ़ा दिया गया है.

लोगों को कुछ छूट देने के लिए समय में बदलाव भी किया गया है. राज्य मंत्रिमंडल ने बैठक के दौरान कहा कि तेलंगाना में कोविड -19 प्रतिबंधों में हर दिन सुबह 6 से शाम 5 बजे के बीच ढील दी जाएगी.

इससे पहले छूट का समय सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच था. इस प्रकार, राज्य सरकार ने अपने नए निर्देशों में छूट के समय को चार घंटे और बढ़ा दिया है.

राज्य सरकार ने लॉकडाउन लागू होने के बाद लोगों को अपने ऑफिस से घर पहुंचने के लिए एक घंटे की अतिरिक्त छूट अवधि की भी अनुमति दी है. अब लोगों को शाम 6 बजे तक अपने ऑफिस से घर पहुंचने की अनुमति होगी.

राज्य सरकार ने कहा दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे और शेष एक घंटे की छूट अवधि यह सुनिश्चित करने के लिए है कि लोग शाम 6 बजे तक अपने घर पहुंच जाएं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मौसम विभाग ने जताया मुंबई में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान
Next: आज सोने के भाव में आई 0.10 फीसदी की तेजी जाने क्या है चाँदी के भाव ?

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.