Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मौसम विभाग ने जताया मुंबई में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

मौसम विभाग ने जताया मुंबई में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
weather-2

दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने महाराष्ट्र के कई जिलों में दस्तक दी है वहीं इस मानसून की मुंबई में पहुंच हो चुकी है. यहां बुधवार सुबह से बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने मुंबई में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान जताया है.

साथ ही बुधवार को 11.45 बजे हाईटाइड की चेतावनी भी जारी की है. तेज बारिश होने की वजह से मौसम विभाग ने जर्जर इमारतों को खाली करने को कहा है, जिससे अनहोनी से बचा जा सके.

मानसून की ये बारिश जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से निजात दिला रही है, वहीं लगातार 3 दिनों तक बरसने से शहर की सड़कें जलमग्न हो जाएंगी, जिसकी वजह से मुंबई वासियों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा ये तय है. आज ही मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया है. डोंबिवली, कांदीवली, सायन जैसी जगहें पानी में डूबी नजर आ रही हैं.

बुधवार सुबह से हो रही भारी बारिश के चलते मुंबई में मौसम विभाग ने हाईटाइड की चेतावनी जारी की है. इस दौरान मुंबई के समुद्र तट पर ऊंची पानी की लहरें उठ सकती हैं. वहीं हाईटाइड सुबह 11.45 बजे आने की संभावना जताई जा रही है.

इसी वजह से मौसम विभाग ने प्रशासन और एजेंसियों को अलर्ट रहने को कहा है. इसके साथ ही तट के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है. साथ ही मुंबई पुलिस समेत कई एजेंसियां इस पर नजर बनाए हुए है.

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय

अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था जबकि पश्चिम बंगाल में बारिश ने ऐसी तबाही मचाई कि वहां के तीन जिलों में बिजली गिरने से दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आज किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत करेंगे मुलाकात
Next: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने 19 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.