Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह और नित‍िन गडकरी ने फडणवीस और पवार को बधाई दी
  • देश

बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह और नित‍िन गडकरी ने फडणवीस और पवार को बधाई दी

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
ty

 महाराष्ट्र में नाटकीय घटनाक्रम के तहत राज्यपाल बीएस कोश्यारी ने शनिवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस को राज्य के मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजीत पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. दोनों नेताओं ने आज सुबह लगभग आठ बजे यहां राजभवन में एक कार्यक्रम में शपथ ली. इस दौरान भाजपा और राकांपा के नेताओं के साथ-साथ अन्य सरकारी अधिकारी मौजूद थे.

इसके तुरंत बाद, फडणवीस ने कहा कि राज्यपाल उन्हें पत्र देकर निर्देश देंगे कि सदन में नई सरकार के लिए कब बहुमत सिद्ध करना होगा. उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार बाद में होगा.

महाराष्‍ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर, BJP-NCP ने बनाई सरकार, फडणवीस बने CM, अजीत पवार डिप्‍टी सीएम

राज्‍य में एनसीपी के अजित पवार के सहयोग से सरकार बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने भी फडणवीस और पवार को बधाई दी. उन्‍होंने कहा, श्री देवेंद्र फडणवीस जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और श्री अजित पवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई. मुझे विश्वास है कि यह सरकार महाराष्ट्र के विकास और कल्याण के प्रति निरंतर कटिबद्ध रहेगी और प्रदेश में प्रगति के नये मापदंड स्थापित करेगी.वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी उन्‍हें बधाई दी. उन्‍होंने कहा, ‘श्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री अजीत दादा पवार को बधाई. आपके नेतृत्व में, मुझे विश्वास है कि महाराष्ट्र का विकास रथ तेजी से आगे बढ़ेगा’.

उनसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ट्वीट करते हुए CM फडणवीस और उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार को बधाई दी. उन्होंने लिखा कि, ‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) जी को और अजित पवार (Ajit Pawar)  जी को बधाई. मुझे विश्वास है कि वे महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगन से काम करेंगे.’

Post navigation

Previous: सिविल इंजीनियर को किडनैप कर लाखों लूटने का मामला,
Next: शिवसेना राज्य के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले अजित पवार पर हमलावर हो गई

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.