Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रोजेक्ट फिल्म सिटी का निर्माण जल्द होने वाला है शुरू
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रोजेक्ट फिल्म सिटी का निर्माण जल्द होने वाला है शुरू

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images (7)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है. ग्रेटर नोएडा में बनने वाली फिल्म सिटी का फाइनल डीपीआर यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह को प्राप्त हो गया है.

डीपीआर का अध्ययन कर उसे हार्ड और सॉफ्ट कॉपी के रूप में प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा. उनका कहना है कि फाइनल डीपीआर के अनुमोदन के बाद अक्टूबर के लास्ट तक निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. उन्होंने एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान फाइनल डीपीआर के मुख्य बिंदुओं को भी बताया और बताया कि किस चरण में क्या तैयार किया जायेगा.

सीबीआरई नाम की कंपनी ने फाइनल डीपीआर को तैयार किया है. सीबीआरई ने तीन मॉडल में पिंक सिटी तैयार करने का प्रारूप बनाया है. मॉडल की स्वीकृति प्रदेश सरकार से मिलेगी. उसी मॉडल के आधार पर फिल्म सिटी का निर्माण होगा. तीनों मॉडल पीपीपी मॉडल के रूप में तैयार किए गये है.

स्पाइनल डीपीआर में फिल्म सिटी को तीन चरणों में बनाने का मास्टर प्लान तैयार किया गया है. पहले चरण में स्टूडियो बनाए जाएंगे. दूसरे चरण में विलेज पार्क तैयार किए जाएंगे.

तीसरे चरण में सभी अधूरे कार्य पूरे कर फिल्म सिटी तैयार कर ली जाएगी. फिल्म सिटी के तैयार होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि आसपास के जो भी राज्य हैं. वहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा और संपूर्ण उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर होगा.

अधिकारियों की माने तो फाइनल डीपीआर तैयार होने के बाद फिल्म सिटी के निर्माण को लेकर अटकलों पर विराम लग गया है. जल्द ही प्रदेश सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद फिल्म सिटी के निर्माण कार्य के लिए ऑनलाइन नीलामी की जाएगी. नीलामी में देश-विदेश की कंपनियां भाग लेंगी. जिसका प्रपोजल बहुत अच्छा होगा उसे निर्माण कार्य की स्वीकृति दी जाएगी.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश ने पंजाब समेत इन राज्यों को वैक्सीनेशन अभियान के तहत छोड़ा पीछे
Next: दिल्ली : मुख्यमंत्री अऱविंद केजरीवाल ने वैक्सीनेशन सेंटर का किया दौरा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.