Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली : मुख्यमंत्री अऱविंद केजरीवाल ने वैक्सीनेशन सेंटर का किया दौरा
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली : मुख्यमंत्री अऱविंद केजरीवाल ने वैक्सीनेशन सेंटर का किया दौरा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
843051-ak-delhi

दिल्ली में वैक्सीन को डोर टू डोर पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री अऱविंद केजरीवाल ने जहां वोट वहां वैक्सीनेशन सेंटर अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान को लॉन्च करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि ऐसा करने से ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवा सकेंगे.

इस मौके पर केजरीवाल ने एक वैक्सीनेशन सेंटर का दौरा किया और कहा कि लोगों को इस बात की बहुत खुशी है कि जहां वे वोट डालते हैं वहीं उनके वैक्सीन मिल जाएगी.

जहां वोट वहां वैक्सीनेशन अभियान का मुख्य मकसद लोगों को उसके घर तक वैक्सीन की सुविधा मुहैया कराना है. इसमें ऑनलाइन बुकिंग कराने का झंझट नहीं रहेगा और बूथ ऑफिसर लोगों के घर तक पहुंचेंगे और उन्हें टीका लगाएंगे.

"जहाँ वोट, वहीं वैक्सीन" अभियान के तहत शुरू हुए एक सेंटर का आज दौरा किया। वहाँ लोग इस बात को लेकर बेहद खुश नज़र आए कि उनके घर के पास ही जहाँ वोट डालने आए थे वहीं अब वैक्सीन भी लग रही है।

ऑनलाइन बुकिंग का भी झंझट नहीं, बूथ ऑफ़िसर लोगों के घर जाकर स्लॉट दे कर आ रहे हैं। pic.twitter.com/F8V2FoX3ox

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 9, 2021

केजरीवाल ने इस बात को ट्वीट करते हुए लिखा है कि जहां वोट, वहीं वैक्सीन अभियान के तहत शुरू हुए एक सेंटर का आज दौरा किया. वहां लोग इस बात को लेकर बेहद खुश नज़र आए

कि उनके घर के पास ही जहां वोट डालने आए थे वहीं अब वैक्सीन भी लग रही है. ऑनलाइन बुकिंग का भी झंझट नहीं, बूथ ऑफ़िसर लोगों के घर जाकर स्लॉट दे कर आ रहे हैं.

वैक्सीन सेंटर तक कम लोगों के पहुंचने के कारण दिल्ली में वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार धीमी है. केजरीवाल ने कहा, दिल्ली सरकार अब बूथ लेवल पर अधिकारी नियुक्त करेंगे और लोगों को बड़े अभियान के तहत वैक्सीन लगाएंगे.

उन्होंने कहा कि सभी 70 विधानसभा सीटों पर बूथ लेवल के अधिकारी लोगों के घर-घर जाकर अगले दो दिन के वैक्सीन दिए जाने का स्लॉट लोगों को बताएंगे. कोरोना के खिलाफ इस बड़े अभियान को प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक घर तक पहुंचाया जाएगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रोजेक्ट फिल्म सिटी का निर्माण जल्द होने वाला है शुरू
Next: 10 जून यानि की कल लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.