Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शनि जयंती पर जाने क्या है पौराणिक कथा
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

शनि जयंती पर जाने क्या है पौराणिक कथा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

शनि जयंती का दिन विशेष है. इस दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है. ऐसा संयोग पंचांग के अनुसार 148 वर्ष बाद बन रहा है. शनि देव सूर्य के पुत्र हैं. जिस दिन सूर्य पर ग्रहण लग रहा है, उसी दिन शनि देव का जन्म दिवस मनाया जा रहा है.

शनि देव भगवान शिव भक्त हैं. पौराणिक मान्यता के अनुसार शनि देव का जन्म महाराष्ट्र के शिंगणापुर स्थान पर हुआ था. शनि स्त्रोत में शनि को ग्रहों का राजा बताया गया है. ज्योतिष शास्त्र में शनि को विशेष दर्जा प्राप्त है.

पौराणिक कथा के अनुसार एक बार सूर्य देव अपनी पत्नी छाया के पास पहुंचे तो सूर्य के प्रकाश और तेज से उनकी पत्नी छाया ने आंखें बंद कर लीं. उनके इस व्यवहार से छाया को श्यामवर्ण पुत्र शनि देव की प्राप्ति हुई. शनि देव का यह रंग रूप देखकर सूर्य देव ने छाया पर गंभीर आरोप लगाया कि ये मेरा पुत्र नहीं है. इस बात से शनि देव बहुत दुखी और नाराज हो गए.

मां और अपने साथ पिता द्वारा किए गए इस बर्ताव से शनि देव बहुत क्रोधित हुए और इसी के चलते उन्होंने शिव जी की घोर तपस्या की. शनि देव की कठोर तपस्या से शिव जी प्रसन्न हुए और वरदान मांगने के लिए कहा तब शनि देव ने कहा कि युगों-युगों से मेरी मां छाया की पराजय होती रही है.

मेरी मां को पिता सूर्य ने लगातार परेशान ही किया है. इसलिए मैं चाहता हूं कि मैं अपने पिता से ज्यादा पूज्य बनूं और जिससे उनका अहंकार टूट जाए. भगवान शिव ने शनि देव की बात को सुनकर वरदान दिया

कि आज से शनि को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना जाएगा. भगवान शिव ने शनि देव को पृथ्वी का न्यायाधीश नियुक्त किया. तब से शनि देव लोगों को उनके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते आ रहे हैं.

शनि देव का आशीर्वाद चाहिए तो कुछ कार्य भूलकर भी नहीं करना चाहिए.

कमजोर व्यक्तियों को कभी नहीं सताना चाहिए.
स्त्रियों पर अत्याचार करने वालों को शनि कठोर दंड प्रदान करते हैं
परिश्रम करने वालों का कभी अपमान नहीं करना चाहिए.
अपने अधिकारों का प्रयोग दूसरों का अहित करने के लिए नहीं करना चाहिए.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आज साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण के कारण छाया अंधेरा
Next: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर करके कहा कि लव इस पावरफुल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.