Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर करके कहा कि लव इस पावरफुल
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर करके कहा कि लव इस पावरफुल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images (1)

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा वक्त-वक्त पर अपने फैन्स के साथ अपनी जिंदगी के खूबसूरत लम्हों को सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं. प्रियंका चोपड़ा जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगातार तस्वीरों और वीडियोज के जरिए अपने फैन्स के साथ लगातार कनेक्ट भी करती रहती हैं.

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्राइड मंथ को लेकर मैसेज शेयर किया है. वीडियो शेयर करके प्रियंका ने कहा कि लव इस पावरफुल. प्यार में सबसे ज्यादा ताकत है. साथ ही प्रियंका ने अपने फैन्स को हैप्पी प्राइड मंथ कहा है.

खिली धूप में वीडियो के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैन्स के लिए संदेश देते हुए वीडियो बनाया. वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैन्स से कैप्शन में कहा कि प्यार सबसे ताकतवर है.

प्यार के आपके लिए क्या मायने हैं, एक वीडियो बनाइए, इसे शेयर करिए और मुझे टैग भी कीजिए ताकि मैं आपके प्यार को महसूस कर सकूं. हैप्पी प्राइड मंथ.प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो पर सिर्फ फैन्स ही नहीं बल्कि कई सेलिब्रिटिज ने भी कमेंट किया है.

यूट्यूबर लिली सिंह ने लिखा कि शुक्रिया दीदी. वहीं स्क्रीन राइटर मुश्ताक शेख और एक्ट्रेस जरीन खान ने भी प्रियंका के पोस्ट पर कमेंट किया है. सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का ये प्यार भरा संदेश लगातार चर्चा में है और फैन्स इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: शनि जयंती पर जाने क्या है पौराणिक कथा
Next: सभी के सहयोग से राज्य में कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने में उल्लेखनीय सफलता मिली: मुख्यमंत्री

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.