Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश कोरोना संक्रमण के साथ राजनीतिक संक्रमण से भी जूझ रहा : अखिलेश यादव
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश कोरोना संक्रमण के साथ राजनीतिक संक्रमण से भी जूझ रहा : अखिलेश यादव

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (4)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला और कहा कि यूपी कोरोना संक्रमण के साथ राजनीतिक संक्रमण से भी जूझ रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में अब मुख्यमंत्री का नियंत्रण भी ढीला पड़ता जा रहा है.

अखिलेश ने दावा करते हुए कहा कि जिस तरह से दिल्ली-लखनऊ के बीच तनातनी के संकेत हैं, उससे लगता है कि जो दिख रहा है वह अगले संकट का संकेत हैं. सरकार नाकाम है और मुख्यमंत्री नाकाम, फिर भी दिल्ली की दौड़ किस लिए हो रही है राज्य की जनता सच्चाई से परिचित है. इसीलिए प्रदेश में कोरोना के साथ राजनीति संक्रमण जैसे हालात हो गए हैं.

सपा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में भले हेराफेरी से कम हो गई है लेकिन अभी भी अस्पतालों में और घरों में संक्रमित कम नहीं हैं. खुद पीजीआई की सर्वे रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि 80 प्रतिशत मरीजों के साइनस पर फंगस हमला कर रहा है.

फंगस के समुचित इलाज की सुविधाएं अभी भी अपर्याप्त हैं. कोरोना संक्रमितों में अब दूसरी बीमारियों के लक्षण भी दिखाई पड़ने लगे हैं. मरीज तड़प रहे हैं. डाक्टर अपने प्रशासनिक अधिकार छीने जाने से परेशान हैं, संविदा पर नियुक्त पैरामेडिकल स्टाफ शटल बने हुए हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 80 मिनट तक की इन अहम मुद्दों पर चर्चा
Next: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से आज दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे मुलाकात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.