Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 80 मिनट तक की इन अहम मुद्दों पर चर्चा
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 80 मिनट तक की इन अहम मुद्दों पर चर्चा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (3)

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. पीएम आवास पर हुई ये बैठक करीब 80 मिनट तक चली. इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. मोदी से मुलाकात के बाद योगी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करने उनके आवास पहुंच चुके हैं. योगी और नड्डा के बीच मुलाकात भी शुरू हो चुकी है.

मुलाकातों के इस दौर के बारे में बीजेपी नेताओं या पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी, लेकिन सूत्रों ने दावा किया कि यह कवायद जितिन प्रसाद और एके शर्मा सहित कुछ अन्य नेताओं को उत्तर प्रदेश सरकार में शामिल किए जाने को लेकर है.

इससे पहले गुरुवार को उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की थी. दोनों नेताओं के बीच करीब 90 मिनट तक मुलाकात हुई. शाह से मुलाकात के बाद योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया.

भेंट हेतु अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए गृह मंत्री का हार्दिक आभार.उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दिल्ली में मुलाकातों के इस दौर को काफी अहम माना जा रहा है.

अमित शाह और योगी आदित्यनाथ की मुलाकात के दौरान अपना दल की अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी शाह के आवास पर पहुंची. उत्तर प्रदेश के ही निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय कुमार निषाद और संत कबीरनगर से सांसद प्रवीण निषाद ने भी शाह से मुलाकात की.

शाह की अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के नेताओं से मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सहयोगी दलों को साधने के बीजेपी के प्रयास के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. अनुप्रिया प्रधानमंत्री मोदी के पहले कार्यकाल में केंद्र सरकार में मंत्री थी

लेकिन दूसरी बार जब वह प्रधानमंत्री बनें तो उन्होंने अपना दल की नेता को अपने मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी. कहा जा रहा है कि अनुप्रिया मोदी कैबिनेट में अपने लिए मंत्री पद और राज्य में अपने पति आशीष पटेल के लिए एक मंत्री पद की मांग कर रही हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री अमित शाह को की शिष्टाचार भेंट
Next: उत्तर प्रदेश कोरोना संक्रमण के साथ राजनीतिक संक्रमण से भी जूझ रहा : अखिलेश यादव

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.