Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एनसीपी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को कहा, पवार परिवार में विद्रोह हो गया
  • देश

एनसीपी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को कहा, पवार परिवार में विद्रोह हो गया

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
kok

महाराष्ट्र में बीजेपी को अजित पवार के समर्थन को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने अपनी प्रतिक्रिया कुछ दूसरी तरह से दी है. सुप्रिया ने अपने चैटिंग ऐप व्हाट्सऐप के स्टेटस पर लिखा है कि जिंदगी में अब किस पर यकीन करें?

सुप्रिया ने लिखा, पार्टी और परिवार अलग हो गए हैं. जिंदगी में अब किस पर यकीन करें? जिंदगी में कभी इतना ठगा हुआ महसूस नहीं किया. प्यार दिया, बचाव किया, लेकिन क्या मिला?

महाराष्ट्र में शनिवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता शरद पवार के भतीजे अजीत पवार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर एनसीपी अवाक-सी रह गई. एनसीपी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को कहा कि पवार परिवार में विद्रोह हो गया है. उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रमुख शरद पवार की पीठ पर चाकू घोंपा गया है.

दरअसल, महाराष्ट्र में पल दर पल बदलती ऐसी तमाम तस्वीरों के बीच सभी को लगने लगा कि शायद बीजेपी के सरकार बनाने का वचन पूरा नहीं हो पाएगा. शिवसेना के एनडीए से अलग होने के ऐलान के बाद कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन सरकार बनना तय माना जा रहा था. न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर भी बातचीत लगभग तय हो चुकी थी.

मगर शुक्रवार देर रात 11 बजे से शनिवार सुबह आठ बजे के बीच ऐसा खेल हुआ, जिसकी बीजेपी के भी कई बड़े नेताओं ने कल्पना नहीं की थी. सुबह आठ बजे तक देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके थे. इस प्रकार सभी आशंकाओं को खारिज करते हुए मोदी-शाह की जोड़ी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाकर ही दम लिया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अजीत पवार भी दो उपमुख्यमंत्री पद के खिलाफ थे और इन्‍हीं सारे मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई
Next: बीजेपी-एनसीपी की सरकार बन गई है और देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर राज्य के सीएम के तौर पर शपथ ले चुके

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 23 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 23 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 23 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.