Skip to content

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बीजेपी-एनसीपी की सरकार बन गई है और देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर राज्य के सीएम के तौर पर शपथ ले चुके
  • देश

बीजेपी-एनसीपी की सरकार बन गई है और देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर राज्य के सीएम के तौर पर शपथ ले चुके

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
ytgy7y7

महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही सरकार बनाने की कवायदें चल रही थीं. जो शिवसेना बीजेपी के साथ गठबंधन में थी, उसने सीएम पद की खातिर एनसीपी और कांग्रेस के पाले में जाने का फैसला कर लिया था. शुक्रवार शाम तक शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के मुख्यमंत्री बनने को लेकर आश्वस्त थे, लेकिन इसी बीच रातों रात महाराष्ट्र की सियासत में जो बड़ा उलटफेर हुआ उसकी तस्वीरें महाराष्ट्र के राजभवन से सीधे तौर पर आईं.

शनिवार की सुबह जब देवेंद्र फडणवीस ने राजभवन में सीएम पद की शपथ ली और एनसीपी के अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली. तब जाकर सभी को पता चला कि महाराष्ट्र की सियासत का सबसे अनोखा गठबंधन बीजेपी और एनसीपी के तौर पर हुआ है. ऐसे में एक ओर जहां शिवसेना (Shiv Sena) और कांग्रेस बीजेपी पर तंज कस रहे हैं और एनसीपी पर धोखा देने का आरोप लगा रही है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता महाराष्ट्र के इस उलटफेर को देखकर खुश हो रहे हैं.

इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने ट्वीट करते हुए भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री, अमित शाह को राजनीति का चाणक्य बताया है. विजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘श्री अमित शाह जी (Amit Shah) को राजनीति का चाणक्य यूं ही नहीं कहा जाता. ‘जो जीता वही सिकंदर’ महाराष्ट्र (Maharashtra) को राष्ट्रीय भावना वाली एवं विकासोन्मुख सरकार देने के लिये श्री अमित शाह जी को प्रणाम. आधी छोड़ साजी को धावे, आधी मिले न पूरी पावे. ना खुदा ही मिला ना विसाले सनम. शकुनि मामा के कारण महाभारत में कौरव वंश का विनाश हुआ. अब लोग पूछ रहे हैं कि शिवसेना को समाप्त करने की सुपारी लेने वाला शकुनि शिवसेना के अंदर कौन है?’

महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष बोले, ‘संजय राउत अब तो खामोश बैठें, उन्होंने शिवसेना को बर्बाद कर दिया’

वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने भी देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को महाराष्ट्र का दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है. ट्वीट करते हुए चौहान ने लिखा कि, ‘साथी देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद एवं श्री अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी ओर से कोटि-कोटि शुभकामनाएं. आश्वस्त हूं कि आपके नेतृत्व में राज्य में विकास के नए आयाम गढ़े जाएंगे व समाज के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेगा.

Post navigation

Previous: एनसीपी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को कहा, पवार परिवार में विद्रोह हो गया
Next: जॉजीर्वा ने नए चीन की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर चीन को बधाई दी

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.