Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया पेट्रोल पंप के बाहर जोरदार प्रदर्शन मोदी सरकार पर बोला हमला
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

जम्मू में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया पेट्रोल पंप के बाहर जोरदार प्रदर्शन मोदी सरकार पर बोला हमला

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (10)

पूरे देश की तरह ही जम्मू कश्मीर में भी पेट्रोल और डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही है. तेल डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शुक्रवार को जम्मू में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के बाहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला.

मीर ने आरोप लगाया कि देशभर में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को अगर देखा जाए तो इस समय भारत में पेट्रोल की कीमतें 30 से 40 रुपये होनी चाहिए.

गुलाम अहमद मीर ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार 1 लीटर पेट्रोल में करीब 60 रुपये की कमाई कर रही है, जिसका हिसाब उन्हें जनता को देना चाहिए.

गुलाम अहमद मीर ने यह भी आरोप लगाया कि अगर पेट्रोल से होने वाली कमाई को मोदी स्वास्थ्य सेवाओं में लगाते तो करोना महामारी के चलते इतने लोगों की जान नहीं जाती.

गुलाम अहमद मीर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में बेरोजगारी और महंगाई अपने चरम पर है और मोदी सरकार इन्हें कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है .

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से रोजमर्रा के काम में आने वाली चीजों की कीमतें भी लगातार बढ़ रही है और एक आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश : लखनऊ पुलिस ने अजय कुमार लल्लू को किया हाउस अरेस्ट
Next: आज तृणमूल कांग्रेस की दोपहर होगी अहम बैठक होगी इन मुद्दों पर चर्चा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.