Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आकांक्षी जिला कार्यक्रम का मकसद देश के विभिन्न क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करना : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

आकांक्षी जिला कार्यक्रम का मकसद देश के विभिन्न क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करना : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
pm-modi-1

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत के ‘आकांक्षी जिला कार्यक्रम’ (एडीपी) का मकसद हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों का समावेशी और समग्र विकास सुनिश्चित करना है. मोदी ने साथ ही इस बात पर प्रसन्नता जताई कि संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने एडीपी की मुख्य विशेषताओं को रेखांकित किया है.

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि ‘आकांक्षी जिला कार्यक्रम’ (एडीपी) ने आकांक्षी जिलों में तेजी से विकास के लिए प्रेरणास्रोत का काम किया है.

यूएनडीपी ने कहा स्वास्थ्य देखभाल एवं पोषण, शिक्षा जैसे कुछ क्षेत्रों में और काफी हद तक कृषि और जल संसाधन जैसे क्षेत्रों में कुछ अहम परिवर्तन आए हैं. उसने कहा कि यह उत्साहजनक है क्योंकि विकास के मूल्यांकन के लिए ये क्षेत्र महत्वपूर्ण हैं.

इस पर मोदी ने ट्वीट किया भारत के ‘आकांक्षी जिला कार्यक्रम’ का मकसद हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों का समावेशी और समग्र विकास सुनिश्चित करना है. इस कार्यक्रम के तहत कई जिलों में आमूल-चूल परिवर्तन हुए हैं. यह देखकर प्रसन्नता हुई कि यूएनडीपी की रिपोर्ट में इसकी प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित किया गया है

आकांक्षी जिला कार्यक्रम को केंद्र सरकार ने 2018 में शुरू किया था. इस योजना का मकसद देश के बहुत पिछड़े जिलों के लोगों का जीवन स्तर सुधारने के साथ समावेशी विकास सुनिश्चित करना है. इसमें देश के कई जिलों को शामिल किया गया है.

Post navigation

Previous: जाने आज का मौसम का हाल कहां-कहां बारिश होने की है संभावना
Next: जाने किन राज्यों में हुआ पेट्रोल का भाव 100 रुपये के पार ?

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.