Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जाने आज का मौसम का हाल कहां-कहां बारिश होने की है संभावना
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

जाने आज का मौसम का हाल कहां-कहां बारिश होने की है संभावना

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images

बंगाल की उत्तरी खाड़ी और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल और उड़ीसा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. आज बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागो में मॉनसून पहुंच सकता है.

कुछ इलाकों में बारिश शुरू भी हो गई है. गुजरात, मध्य प्रदेश और पूरे छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ और हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं.

मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा 11 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 2 दर्जन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ के कुछ हिस्सों और कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, दक्षिण गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

तमिलनाडु, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं.

दिल्ली में आज पारा कई डिग्री अधिक चढ़ने से न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले ही यहां 13 सालों में जून माह में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था. मौसम विभाग ने बताया कि आज सुबह हवा में नमी का स्तर 67 फीसदी था.

आज पुरवाई हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया गया है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है.दिल्ली में इस साल मॉनसून सामान्य तिथि से 12 दिन पहले यानी 15 जून को दस्तक दे सकता है.

Post navigation

Previous: आइये जाने इन विधि-विधान से शनि भगवान की पूजा करने से क्या देते है फल। …
Next: आकांक्षी जिला कार्यक्रम का मकसद देश के विभिन्न क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करना : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.